
शमसाबाद, फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – गंगा कटरी क्षेत्र में बाढ़ की समस्याओ से जूझ रहे बाढ़ पीड़ितो को जिला पंचायत सदस्य प्रथम क्षेत्र से उम्मीदवार राजीव चतुर्वेदी ने समर्थकों के साथ लंच पैकेट वितरित किए। भोजन पाकर बाढ़ पीड़ितो के चहरों पर खुशियां झलकती नजर आई ।

आप को बताते चलें कि गंगा कटरी क्षेत्र में आजकल भयंकर बाढ़ के हालात देखे जा रहे हैं जहां एक ओर खेत खलियानो में पानी भरा है वहीं दूसरी ओर गांव की गलियों में भी पानी देखा जा रहा है। कई ग्राम पंचायतों और घरों में भी पानी भर गया है बाढ़ के चलते उन्हें घरों से बाहर पलायन करना पड़ा। पिछले 10- 12 दिनों से बाढ़ पीड़ित झुग्गी झोपड़ियों के सहारे वक्त गुजार रहे हैं।उनके सामने तमाम समस्याएं मुंह बाए खड़ी है। तमाम लोगों को आर्थिक समस्याओ के साथ खानपान की समस्याओ से जूझते हुए देखा जा रहा है ऐसे में भाजपा नेता राजीव चतुर्वेदी (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष) मसीहा बन बुरे वक्त में दो वक्त का निवाला उपलब्ध करा रहे हैं।

बताते चलें कि गंगा कटरी क्षेत्र के ग्राम अचानकपुर , गढ़िया हैवतपुर अजीजाबाद, चम्पतपुर सहित कई जगह जहा बाढ़ पीड़ित डेरा जमा कर निवास कर रहे हैं वहां जिला पंचायत सदस्य प्रथम क्षेत्र से उम्मीदवार राजीव चतुर्वेदी ने अपने समर्थकों के साथ बाढ़ पीड़ितो का हाल जाना समस्याएं सुनी तथा निस्तारण का आश्वासन देते हुए लोगों को लंच पैकेट उपलब्ध कराए। बड़ी बात यह है झोपड़ियों के सहारे वक्त गुजारने वाले लोगों के परिवार में महिलाएं, छोटे-छोटे बच्चे उन्हें भी भूख से बेहाल देखा गया जिस वक्त राजीव चतुर्वेदी द्वारा भोजन के पैकटो का वितरण किया गया उस वक्त छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी सामने आ गए और भोजन के पैकेट लिए। जिस पर छोटे-छोटे बच्चों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराएं गए । फिर महिलाओं तथा पुरुषों ने भोजन पाकर राजीव चतुर्वेदी को ताउम्र जीने की दुआएं दी। बताते हैं गंगा नदी के किनारे लगभग एक दर्जन से भी ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में चल रहे हैं। राजीव चतुर्वेदी ने बाढ़ पीड़ित इलाकों में घरों के अंदर रह रहे लोगों को लंच पैकेट उपलब्ध कराए।इस दौरान उनके साथ अवनेंद्र मिश्रा,पवन मिश्रा,अरविंद उर्फ लला,सुभाष,राजीव मिश्रा,श्यामू मिश्रा,विमल कुमार शुक्ला,सुखदेव मिश्रा,हरिश्चंद्र मिश्रा,राकेश मिश्रा,शिवानंद मिश्रा,दिनेश मिश्रा,वीरेन्द्र मिश्रा,अनुज मिश्रा,उज्ज्वल मिश्रा,देवेश मिश्रा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।



