best news portal development company in india

फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी जनपदवासियों को दी शुभकामनाएं

SHARE:

Independence Day:
फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी जनपद वासियों को शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्वाधीनता त्याग और बलिदान मांगती है। सभी वीर जवानों को नमन किया। जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पूरी दुनिया देखी। सेना ने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए। मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा।

श्री मिश्र ने कहा कि ब्रह्मोस की ताकत दुनिया देखी। ब्रह्मोस से आतंकियों की ठिकाने ध्वस्त किए गए। ब्रह्मोस की ताकत पाकिस्तान से पूछिए। स्वदेशी मॉडल से आतंकी ठीकाने तबाह किए गए। स्वतंत्रता का मतलब स्वच्छंदता नहीं हो सकती है। भारत दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था है। स्वदेशी चीज खरीदें भारत को पैसा आएगा।

उन्होंने कहा कि यूपी का ओटीपी मॉडल धूम मचा रहा है। मेक इन इंडिया से देश खुशहाल होगा। 34 जिलों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया गया। प्राकृतिक खेती से आमदनी बढ़ेगी। कहा कि फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करें।
जिलाध्यक्ष श्री मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज युवा अपना लोहा मनवा रहा है। युवा अपनी प्रतिभा दिख रहा है। यूपी में निवेश का ड्रीम स्टेट बन गया है। यूपी आज बीमारू राज्य नहीं है। उत्तर प्रदेश दूसरी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। युवाओं को बिना ब्याज के लोन मिल रहा है। जीएसटी देने वालों को बीमा कवर दिया जा रहा है।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें