best news portal development company in india

विधुत विभाग का खेल,मूल तथ्यों को छिपाकर कनेक्शन धारक के पुत्र पर विधुत चोरी का लगाया आरोप

SHARE:

कायमगंज, फर्रूखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, शाहनवाज खान की रिपोर्ट – आपको बताते चलें कि 13/8/2025 को विधुत उपखंड अधिकारी विनोद कुमार तथा जेई जावेद विधुत टीम के साथ चेकिंग अभियान करने के लिए क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां मोहल्ला भुडिया पहुंचे थे वहां पर बंद पड़े मकान में विधुत चोरी का आरोप लगाकर बंद मकान में घुसकर विधुत टीम केविल काटकर अपने साथ ले गई जिस रोज विधुत चेकिंग टीम आयी थी उस रोज कनेक्शन धारक रऊफ खां को हार्ट अटैक आया था जिस कारण वह अपने पुत्रों सहित परिवार के साथ निजी चिकित्सक डाक्टर उदयराज को दिखाने फर्रुखाबाद गये हुए था वापस आने पर पता लगा कि विधुत टीम आयी थी तथा घर मे घुसकर केविल काटकर अपने साथ ले गयी।
विधुत विभाग ने अपने बचाव में कनेक्शन धारक के पुत्र शाहनवाज खान पर विधुत चोरी का झूठा आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करवा दी। जिससे ग्रामीण और आस पड़ोस के लोग विधुत विभाग के इस कृत्य से काफी आहत हैं।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें