best news portal development company in india

क्रॉप डायवर्सिफिकेशन परियोजना के अंतर्गत किसानों को मिलेगा अनुदान

SHARE:

शाहजहांपुर, आरोही टुडे न्यूज –  क्रॉप डायवर्सिफिकेशन परियोजना यूपी डास्प शाहजहांपुर के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025 – 26 की वार्षिक कार्य योजना के कार्यक्रमों को जनपद के कृषकों में प्रचार प्रसार एवं इच्छुक कृषकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से क्रॉप डायवर्सिफिकेशन परियोजना की वेबसाइट 22 अगस्त 2025 से पुनः खोली जा रही है। इसके अंतर्गत किसानों को विभिन्न कार्यक्रमों पर कृषकों को अनुदान दिया जाना है। खरीफ की फसल पर क्लस्टर प्रदर्शन के अंतर्गत उर्द, बाजारा ,मक्का, मूंगफली एवं सब्जी ( 10 हेक्टेयर प्रति क्लस्टर ) पर अनुदान दिया जायेगा। फार्म मशीनरी के अंतर्गत मल्टी क्रॉप, थ्रेशर रोटावेटर ,सुपर सीडर,सीडडिल, पावर टिलर ,पावर हैरो, ट्रैक्टर ऑपरेटेड स्पेयर ,स्ट्रारीपर ,ड्रिप सिंचाई पर अनुदान दिया जाएगा। स्थल विशेष गतिविधि के अंतर्गत अंडरग्राउंड सिंचाई पर पाइप लपेटा ,पाइप लेजर, लैंड लेबर पर अनुदान दिया जाएगा। इच्छुक कृषक यूपी डास्प की वेबसाइट updasp.co.in पर ऑनलाइन बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन पर जाकर आवश्यक दस्तावेज (कृषि विभाग का पंजीयन संख्या पासपोर्ट साइज फोटो फैमिली आईडी आधार संख्या बैंक पासबुक खतौनी एवं खसरा के साथ अपना पंजीयन कर सकते हैं ।वेबसाइट पर पंजीयन 22.08.2025 से 31.08.2025 की 5:30 बजे तक खुला रहेगा। कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जनपदीय परियोजना कार्यालय शाहजहांपुर अथवा जिला परियोजना समन्वयक यूपी डास्प शाहजहांपुर से संपर्क किया जा सकता है। जिला परियोजना समन्वयक, यू पी डास्प जनपद शाहजहांपुर डॉ आशीष सिंह द्वारा यह जानकारी अवगत कराई गई।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें