best news portal development company in india

राष्ट्रीय सचिव ने अलीगढ़ इकाई के साथ की समीक्षा बैठक

SHARE:

अलीगढ़, आरोही टुडे न्यूज , आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय सचिव अवनीश कुमार गुप्ता सोमवार को अलीगढ़ जिला कार्यालय पहुंचे और इकाई की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ इकाई की अब तक हुई सभी बैठकें एवं कार्यक्रम पूरे उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बने हैं, जो परिषद के लिए गर्व की बात है।

भारी वर्षा के कारण कुछ पत्रकार साथी बैठक में नहीं पहुँच सके, जिस पर राष्ट्रीय सचिव ने खेद जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने अलीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अवनीश गुप्ता को अवगत कराया। बैठक रजिस्टर में दर्ज पत्रकारों की सक्रियता देखकर राष्ट्रीय सचिव गदगद नजर आए।

बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दीपाली सक्सैना को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया। इस मौके पर प्रवक्ता जितेंद्र सिंह, संगठन मंत्री पुष्पेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार गौरव अस्थाना, सहयोगी ठा. अमित सिंह, वरिष्ठ सदस्य कमल सिंह सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने सभी उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी मासिक बैठक में युद्ध स्तर पर निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें