best news portal development company in india

राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय द्वारा बाढ़ प्रभावित गांव में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कढ़हर द्वारा जनपद के राजेपुर ब्लॉक में बाढ़ प्रभावित गांव निबिया के राजकीय संविलयन विद्यालय में एक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ,जिसमें कुल उपस्थित 125 छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और रोगग्रस्त पाए गए कुल 64 बच्चों को मौके पर ही रोगानुसार होम्योपैथिक उपचार उपलब्ध करवाया गया। ज्यादातर छात्र दाद खाज खुजली,सर दर्द, पेट दर्द,,कैविटी ,सर्दी जुकाम इत्यादि से पीड़ित मिले। इस शिविर में चिकित्सा अधिकारी ने सभी छात्रों को हाथ साफ करने और दांत साफ करने की सही विधि का सजीव प्रदर्शन कर समझाया कि हमेशा घर ओर विद्यालय में बना हुआ ताजा एवं पौष्टिक भोजन ही करें एवं बाजार में खुले में बिकने वाले विभिन्न हानिकारक फास्ट फूड (चाउमीन,मोमोज,फिंगर्स,समोसा )के सेवन से बचें और सुबह की शुरुआत जल्दी उठकर नियमित योग ओर व्यायाम से ही करें,क्योंकि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन वास करता है ।

इस शिविर में चिकित्साधिकारी डा सुरेंद्र सिंह, कक्ष सेवक ब्रजेश,प्रभारी प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र यादव,रुचि शुकला,हेमलता,दीपा, प्रतीक आदि शिक्षक एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें