
कन्नौज, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज भारतीय किसान यूनियन अवधेश की किसान पंचायत संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर आकस्मिक बुलाई गई जिसमें कई किसानों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ कई शिकायतें की स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार इतनी बुरी तरह हावी है की क्षेत्र के किसान बहुत परेशान है एक किसान ने बताया की डॉ विनोद दीक्षित चिकित्सालय कन्नौज में पैसे को दिए बगैर कोई काम नहीं होता डीएल रिनुअल व अन्य सरकारी कार्यों में उपयोग होने वाली डॉक्टरी रिपोर्ट बनवाने हेतु जब किसान विनोद दीक्षित चिकित्सालय जाते हैं तो जमकर धनवाही की जाती है अगर कोई किसान पैसे देने में असमर्थ हो तो उसके साथ अभद्रता करने से भी नहीं चूकते और उसे पैसे का बंदर सीएमओ कन्नौज की नाक के नीचे हो रहा है किसान कुछ कहता है तो यह सब भ्रष्टाचारी मिलकर इकट्ठे होकर उस पर हावी हो जाते हैं और उसी पर गलत आरोप लगाते हुए मारपीट करने से भी नहीं चूकते एक रुपए में बनने वाली पर्ची कई ₹100 में बनती है भारतीय किसान यूनियन अवधेश के पदाधिकारियो ने बताया कि अगर कोई बीमार होता है तो तुरंत डॉक्टर बाहर की दवाई और इंजेक्शन लिखते हैं उस इंजेक्शन और दवाई की कीमत हजारों में होती है कमीशन दुकानदारों से लेकर यह कार्य किया जाता है राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अवधेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हम भी इस तरह के कृत्य के शिकार हो चुके हैं हमसे पर्चा बनवाने के नाम पर₹100 लिए गए दिनांक 2 अगस्त 2025 को समय 11:00 बजे मैं अपना डीएल रिनुअल करने के लिए आरटीओ ऑफिस गया था वहां बताया कि इसमें एक चिकित्सीय प्रमाण पत्र लगेगा उसी प्रमाण पत्र के लिए जब मैं विनोद दीक्षित चिकित्सालय गए तो मेरे साथ यह वाक्य हुआ और प्रमाण पत्र लेने जब मैं कमरा नंबर 6 में गया तो वहां बैठे चिकित्सक ने प्रमाण पत्र देने के नाम पर ₹200 लिए मैंने उस समय कुछ इसलिए नहीं कहा अगर हम कुछ कहेंगे तो यह कुछ कमी निकाल देगा और मेरा डीएल रिनुअल नहीं हो सकेगा मैं वहां से निकलते ही सीएमओ कन्नौज से शिकायत करने का प्रयास किया तो मुझे पता चला सीएमओ कन्नौज छिबरामऊ जनता दर्शन में गए हुए हैं मैंने उनसे लगातार बात करने का प्रयास किया तो शाम को 7:00 बजे के बाद उनसे मेरी बात हुई मैंने अपनी सारी समस्या सीएमओ कन्नौज को फोन के माध्यम से बताई जो रिकॉर्डिंग मेरे मोबाइल में आज भी सेव है सीएमओ कन्नौज ने मुझे अस्वस्थ किया कि आपकी समस्या का निदान किया जाएगा ।

उसी क्रम में जब मैं कल सीएमओ साहब को फोन किया तो वह इधर-उधर गोल-गोल घुमाने लगे आज मैंने सीएमओ कन्नौज को और जिला अधिकारी कन्नौज को रजिस्टर्ड डाक से लिखित प्रार्थना पत्र भेजा है मेरी समस्या का निदान 10 दिन के अंदर ना हुआ तो हमारा संगठन कन्नौज विनोद दीक्षित चिकित्सालय में जाकर सीएमओ का घेराव करके अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन अनशन करेगा माननीय उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक जी को भी लेटर लिख दिया गया है 10 दिन में निदान न होने पर इनको हम लोग जनता के साथ किसानों के साथ गरीबों के साथ मजलूमों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है यह सिखाने का कार्य करेंगे अगर 22 सितंबर 2025 तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बेईमान और भ्रष्ट कर्मचारियों को सबक नहीं सिखाया गया तो धरना प्रदर्शन होगा उसकी जिम्मेदारी जनपद के स्वास्थ्य अधिकारियों की होगी राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अवधेश कुमार त्रिपाठी के साथ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे पदाधिकारी राजपाल सिंह चौहान राष्ट्रीय संरक्षक विवेक गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष सक्सेना मंडल अध्यक्ष कानपुर राजू पाल जिला अध्यक्ष कन्नौज अश्वनी मिश्रा जिला अध्यक्ष कन्नौज किसान कल्याण प्रकोष्ठ बृजेश सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ उमेश सिंह चौहान जिला मंत्री अनिलेश लोधी सुदेश दूबे मंडल उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सक्सेना जिला उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ अनिल सक्सेना सहित सैकड़ो पदाधिकारी मौजूद रहे।


