best news portal development company in india

अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा सदस्यता अभियान व पदाधिकारियों का सम्मान समारोह धूमधाम से हुआ सम्पन्न

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा रेलवे रोड स्थित अनन्त होटल में सदस्यता अभियान व पदाधिकारियों का सम्मान समारोह बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष धीरज पाण्डेय द्वारा श्याम सुंदर लल्ला को प्रदेश उपाध्यक्ष व संजय कटियार को प्रदेश सचिव का दायित्व दिया गया। जिलाध्यक्ष गौरव यादव ने जिला उपाध्यक्ष दिलीप यादव उर्फ (नन्हे) व‌ जिला महासचिव विपिन यादव को दायित्व सौंपा, साथ ही साथ में जिलाध्यक्ष द्वारा जनपद में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान 101 से अधिक सदस्य जोड़ने का काम सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष गोपाल सक्सेना,चन्द्रशेखर, जिला सचिव सौरभ शर्मा, नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, मनीष यादव, अभिषेक मिश्रा, अभिषेक गिहार, नीरज राठोर, रजनीश कटियार, जिला सचिव सौरभ शाक्य, जिला सचिव रजनीश कटियार, महामंत्री मनीष यादव, नगर सचिव नीरज राठोर, शिवम् वर्मा, सत्यम वर्मा, शिवम् दीक्षित, संजीव बाथम तथा बड़ी संख्या में सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें