best news portal development company in india

मृतक गोवंशों को खुले में फेंकना न केवल धार्मिक दृष्टि से अपमानजनक , बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा – जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा

SHARE:

आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – फर्रुखाबाद नगर पालिका परिषद के द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में जिन गायों की मृत्यु हो जाती है उनको कटरी क्षेत्र में स्थित गौशाला जो की कटरी धर्मपुर में पड़ती है वहां पर ले जाकर खुले में डाल रही है नगर पालिका जेसीबी लोडर के माध्यम से ले जाकर पूर्व में पूरे विधि विधान से गड्ढे खुदवा कर भू समाधि देती थी पर अब गौ माता को इस प्रकार से खुले में फेंक आती है जिससे कि गायों की शवों के साथ में बहुत दूर गति होती है और साथ ही साथ आसपास के गांव में शवों सड़ने से दुर्गंध और बीमारियां फैलने का खतरा उत्पन्न हो रहा है इसके लिए नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी पूर्ण रूप से जिम्मेदार हैं
आसपास के ग्रामीणों ने जब गायों के शवों के साथ कुत्तों और अन्य जानवरों के द्वारा दुर्गति किए जाने का वीभत्स नजारा देखा तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भैयन मिश्रा को दी। सूचना मिलते ही भैयन मिश्रा ने मौके का निरीक्षण किया और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। भैयन मिश्रा ने कहा कि “नगर पालिका की यह घोर लापरवाही है। मृतक गोवंशों को खुले में फेंकना न केवल धार्मिक दृष्टि से अपमानजनक है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है।” उन्होंने इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष व जिला प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष ने प्रशासन से यह भी कहा कि खुले में पड़े मृतक गोवंशों को तत्काल भू-समाधि दी जाए, ताकि पर्यावरण और स्वच्छता पर असर न पड़े। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कटरी धर्मपुर में लगभग 1000 बीघा भूमि में गौशाला बनी हुई है, जहाँ इन मृतक गोवंशों को उचित विधि से समाधि दी जा सकती है। बावजूद इसके नगर पालिका कर्मियों द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो इसके लिए स्थायी व्यवस्था बनाई जाए।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें