
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज विद्यालय में छठ पूजा के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगियों में प्रियांशी प्रथम, आकृति द्वितीय एवं हर्षित को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवेश नारायण अवस्थी ने ने छठ पूजा और प्रकृति के आपसी संबंधों को विस्तार से बताया।

डायरेक्टर जतिन नारायण अवस्थी ने बदलते मौसम में सूर्य देव की पूजा का महत्व बताते हुए बच्चों को सूर्योदय से पूर्व उठने को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। राजेश तिवारी, निशा पाल, अर्पित सिंह, सोनू सिंह, पीयूष कुमार, अविरल, वैष्णवी आदि ने व्यवस्था संभाली।



