
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – जनपद पुलिस ने एक बार फिर अपनी दक्षता और तत्परता का परिचय देते हुए चोरी की बड़ी वारदात का सफल पर्दाफाश किया है। थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम नगला दाऊद में लगभग 15 दिन पूर्व हुई बारदाने की दुकान की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
संयुक्त अभियान में कमालगंज पुलिस, एसओजी टीम और सर्विलांस यूनिट ने मिलकर शानदार काम किया। टीम ने चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया है और मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि टीम ने पूरी मेहनत और तकनीकी सहयोग से बहुत कम समय में चोरी का खुलासा किया है। उन्होंने इस सफलता पर पूरी टीम को सराहनीय कार्य बताते हुए पुरस्कृत करने की घोषणा की।
इस प्रभावी कार्रवाई के बाद इलाके में चोरों में खौफ और आम जनता में पुलिस के प्रति भरोसा और भी मजबूत हुआ है।
फर्रुखाबाद पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराधी चाहे कितना भी चालाक क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता।


