best news portal development company in india

किसी भी समाज की बहन बेटियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग बर्दाश्त नहीं – जिला सचिव नन्दकिशोर दुवे ‘ वन्देमातरम

SHARE:

फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने IAS अधिकारी संतोष वर्मा के बयान ब्राह्मण की बेटियों को लेकर आज अपना प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि इससे घटिया, निकृष्ट और निंदनीय स्टेटमेंट कोई और नहीं हो सकता। जो अपनी बेटी और दूसरे की बेटी में इतना फर्क करता हो, उसके लिए कोई शब्द मेरे पास नहीं है।
अजाक्स हो, सपाक्स हो या अपाक्स हो, कोई भी वर्ग वाले हों, ऐसे लोगों का बहिष्कार होना चाहिए। नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जहां लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना योजना चलाई जाती हों…देश के प्रधानमंत्री जी बेटी-बचाओ, बेटी-बढ़ाओ अभियान चलाते हों… उस सरकार में एक अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी आईएएस संतोष वर्मा के द्वारा बेटियों के संबंध में अनर्गल टिप्पणी करना ठीक नहीं है।
नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने कहा कि जब तक आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा को निलंबित करके गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक ब्राह्मण समाज शांत नहीं बैठेगा। सरकार को भी इन्हें बाहर करना चाहिए क्योंकि ऐसे आदमी को सार्वजनिक पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।
नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने कहा कि एक वरिष्ठ अधिकारी का इस प्रकार का जातिगत और स्त्री विरोधी बयान न केवल घोर आपत्तिजनक है, बल्कि समाज को बांटने वाली मानसिकता का खुला प्रमाण भी है।
मैं स्वयं एक ब्राह्मण हूं और हमारी परंपरा ‘सम्मान’ सिखाती है, ‘अपमान’ नहीं। आप जैसे लोग आरक्षण की बहस तो दूर, बुनियादी मानवीय संवेदनाओं की परीक्षा में भी फेल हो जाते हैं। प्रशासन को एफआईआर दर्ज कर इसे गिरफ्तार करना चाहिए। जिससे आगे कोई भी व्यक्ति किसी भी समाज की बहन बेटियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग न करे।

Leave a Comment