
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा/गोष्ठी आयोजित की गई. पार्टी के स.प्रवक्ता/सचिव राधेश्याम सविता ने बताया कि इस मौके पर उपस्थित सभी नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन चरित्र एवं इस मातृभूमि और समाज के लिए किए गए संघर्ष को याद किया।
इस मौके पर *जिलाध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा* पौराणिक व्यवस्था में महिलाओं के पास शिक्षा का अधिकार नहीं था महिलाएं पठन-पाठन का कार्य नहीं कर सकती थी उस दौरान माता सावित्रीबाई फुले न सिर्फ खुद पढ़ी बल्कि समाज की अन्य महिलाओं में उन्होंने शिक्षा के प्रति जागृति पैदा की और दूसरी महिलाओं को भी पढ़ाया और आज इतिहास में उन्हें शैक्षिक क्रांति के एक शिलालेख के तौर पर याद किया जाता है।
*जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि* माता सावित्रीबाई फुले का जीवन आज भी हमें प्रेरणा देता है और ये बताता है कि कोई व्यक्ति जब समाज की लिए जीना प्रारंभ कर देता है फिर उसकी जीवनज्योति सदा-सर्वदा ऐतिहासिक धरोहर बनकर अमर हो जाती है इसलिए हम सबको अपने साथ-दूसरों की जिंदगी भी बदले ऐसे प्रयास करने चाहिए, संपूर्ण परिवर्तन एक साथ नहीं हो सकता लेकिन एक दिन बदलाव जरूर होता है, सावित्रीबाई फुले जी ने पहली बार सिर्फ 9 बालिकाओं को पढ़ाने की शुरुआत की थी और आज उस बदलाव की नींव पर खड़ी इमारत हम सब के सामने है।

इस दौरान अरविंद यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा, अमन सूर्यवंशी जिलाध्यक्ष समाजवादी बाबा साहब वाहिनी, नरेंद्र सिंह यादव विधानसभा अध्यक्ष भोजपुर, अजब सिंह शाक्य ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मदाबाद, रामपाल सिंह यादव जिला सचिव, राजपाल यादव एडवोकेट प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा, शिवम पटेल, सुधीर शाक्य ब्लॉक अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, शिवकुमार बाथम, अतुल बाथम, डॉ0 संजय यादव, जयराम यादव, विनोद यादव, अनुराग यादव (लालू), संजीव कुमार, अर्चित शर्मा, सुधीर यादव, सत्येंद्र प्रताप सिंह, कौशलेंद्र यादव बलराम सिंह यादव, सलमान अहमद एवं विवेक भारद्वाज कार्यालय प्रभारी आदि कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।




