
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – युवा दिवस पर हर्ष दुबे ने कहीं दी युवाओं के लिए बड़ी बात ।फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति के प्रतिनिधि के रूप हर्ष दुबे ने युवा दिवस पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा है कि भारत का प्रत्येक युवा अपने भविष्य पर विशेष ध्यान दे एवम् अपने लक्ष्य के प्रति अग्रसर हो साथ ही किसी राजनेता एवम् साधुओं के चक्कर में न पड़े , क्यों की युवा दुनिया को बदलने की ताकत रखता है , युवा क्या नहीं कर सकता है । युवा अपने पथ पर अग्रसर हो और भारत को बदलने में अपनी अहम भूमिका निभाए , और हमेशा समय का ध्यान रखे क्यों की समय ही आपकी रूप रेखा तैयार करता है और आपकी दिशा और दशा सुनिश्चित करता है ।





