best news portal development company in india

विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी भारतीय किसान यूनियन टिकैत

SHARE:


फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आपको अवगत कराते चलें कि जनपद में बन रहे लिंक एक्सप्रेसवे में किसानों की बेस कीमती जमीनें जा रही है किसान और भारतीय किसान यूनियन टिकैत अब सर्किल रेट न बढ़ाए जाने पर विरोध कर रहा है इसके लिए 14 फरवरी को एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा इसी परिवेक्ष में किसान यूनियन टिकैत लिंक एक्सप्रेसवे से प्रभावित गांव गांव बैठके कर के किसानों से बड़ी संख्या में मुख्यालय आने का आवाहन किया जा रहा है जिसमें आज ब्लॉक मोहम्मदाबाद के ग्राम मानपुर, लुखरियाई, बराकेशव, नीमकरोरी एवं नवाबगंज में की जिनमें किसानों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि सभी 43 गांवों में लिंक एक्सप्रेसवे में जा रही जमीनों के सर्किल रेट अगर भी बड़े तो विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा ।

जिसमें बोलते हुए जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि जनपद में एक तरफ बाढ का प्रकोप दूसरी तरफ लिंक एक्सप्रेसवे में किसानों की बेस कीमती जमीनें जिला के अधिकारी जबरदस्ती अधिग्रहण करना चाहते हैं जबकि सूबे के मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके है कि किसानों का जमीनों के साथ भावनात्मक रिश्ता होता है इनके साथ जबरदस्ती नहीं की जानी चाहिए जनपद के प्रतिनिधि भी किसानों के लिये सोचे सिर्फ़ वोट लेकर घर बैठना ही राजनीति करना भी होता किसान यूनियन द्वारा कराए गए कार्यों का श्रेय खुद लेना जनप्रतिनिधियों की आदत हो गई है अबकी बार ऐसा नहीं होगा हम अबकी बार जनपद के सांसद और विधायक सर्किल रेट बढ़वाए अगर वह इसे बढ़वाने में विफल होते है तब किसान यूनियन सर्किल रेट बढ़वाना जानती है 14 फरवरी को जिला मुख्यालय पर 72 घंटे का धरना प्रदर्शन किया जाएगा यदि इस पर भी बात नहीं बनी तो फिर लिंक एक्सप्रेसवे नहीं बनने दिया जाएगा किसान किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देगा ।


इस अवसर जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य,जिला महासचिव अभय यादव,जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार,युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत,जिला प्रचार मंत्री राजेश यादव,जिला सचिव पुजारी कटियार,जिला सहसचिव दिनेश सिंह,सदर तहसील महासचिव रजत गंगवार,ब्लॉक मोहम्मदाबाद अध्यक्ष बड़े यादव,प्रेम चंद्र यादव,अर्पित गंगवार,संजीव मिश्रा,पप्पू यादव,नवीन यादव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें