best news portal development company in india

भारतीय कृषक एसोसिएशन ने मुन्ना लाल सक्सेना को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया

SHARE:

कायमगंज, फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज भारतीय कृषक एसोसिएशन की राष्ट्रीय पंचायत मुन्नालाल सक्सेना के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन राष्ट्रीय सचिव रामवीर जाटव द्वारा किया गया आज की पंचायत में सर्वप्रथम मुन्नालाल सक्सेना को वरिष्ठ प्रवक्ता का नियुक्ति पत्र दिया गया इसके साथ ही रामलाल गुप्ता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,बिंदु सिंह गंगवार को महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव,पंडित गोपाल तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सुनील कुमार दुबे ने कहा की जिला प्रशासन देहातों में लगने वाले हाट को लगने में दिक्कत महसूस करती है या लगने नहीं दे रही गांव पितौरा सहित तमाम जगह किसाने की सुविधा के लिए साप्ताहिक बाजार लगते हैं।परंतु कायमगंज का एसडीएम बाजार नहीं लगने दे रहा है।यदि कोई इस तरह का आदेश सरकार के पास है।कि देहातों में हाट नहीं लगे तो इसकी छाया प्रति भारतीय कृषक एसोसिएशन कार्यालय पर भेजें।यदि हाट लगने में बाधा उत्पन्न होती है तो एसडीएम कार्यालय का घेराव होगा अन्य समस्याओं में महंगाई भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। महंगाई भ्रष्टाचार पर नियंत्रण किया जाए। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू किया जाए। आवारा पशुओं को पकड़ा जाए।यूरिया खाद की किल्लत पूरे प्रदेश में है। सभी किसानों को यूरिया खाद की आपूर्ति सुनिश्चित हो।बिजली बिल की रीडिंग रीडर द्वारा गलत भेजी जा रही है।संविदा के रीडर सही काम नहीं कर रहे।बिजली चोरी के झूठे मुकदमे लिखा जा रहे हैं।उस पर कार्रवाई की जाए।तहसील कायमगंज में विरासत में दर्ज नहीं हो रहीं हैं। वर्षों पुराने मुकदमें एसडीएम कोर्ट में लंबित पड़े हैं। एसडीम कायमगंज अतुल कुमार को तत्काल हटाया जाए विवाह शादियों का समय घी तेल मेवों की महंगाई रोकी जाए।तहसील कायमगंज में कर्मचारियों अधिकारियों ने अपने दलाल नियुक्त कर रखे हैं।कार्रवाई की जाए जनपद में साप्ताहिक बंदी कराई जाए।जिससे गांव देहात के मजदूर कामगार को रविवार को छुट्टी मिले।


उपरोक्त वर्णित मांगों को जिला प्रशासन जनहित में पूरा करें अन्यथा की स्थिति में भारतीय कृषक एसोसिएशन जनपद फर्रुखाबाद सहित समस्त प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस मौके पर सुनील कुमार दुबे राष्ट्रीय अध्यक्ष,मुन्नालाल सक्सेना राष्ट्रीय प्रवक्ता,रामलाल गुप्ता वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रामवीर जाटव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बिंदु सिंह गंगवार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, महिपाल सिंह तहसील अध्यक्ष, विनीत सक्सेना जिला मीडिया प्रभारी, प्रताप सिंह गंगवार,श्योराज सिंह शाक्य आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें