best news portal development company in india

तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति के द्वारा तटबंध बनवाने के समर्थन में विशाल जन चेतना पदयात्रा के प्रथम दिवस का भव्य शुभारंभ

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति के द्वारा तटबंध बनवाने के समर्थन में कड़हर से विशाल जन चेतना पदयात्रा के प्रथम दिवस का शुभारंभ हुआ आज की यात्रा प्रारंभ होते समय जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि लगातार शासन प्रशासन को अवगत कराया गया की पांचाल घाट से लेकर कड़हर तक और ढाई घाट से लेकर अटेना घाट तक तदबंधन बनवाने के लिए शासन और प्रशासन ने नहीं सुनी तब मजबूर होकर आज हजारों की संख्या में लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है यदि शीघ्र तटबंध बनवाने की घोषणा न हुई तो किसान आंदोलन को और तेज किया जाएगा जनता के लिए किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे चाहे इसके लिए कोई भी कुर्बानी क्यों ना देनी पड़े समाजसेवी मोहन अग्रवाल ने कहा कि जनहित का इससे बड़ा मुद्दा कोई नहीं हो सकता है लाखों लोगों के भविष्य की चिंता करना और उनको चिंता से निकलना बहुत बड़ा काम है इस कार्य में जो भी आवश्यकता होगी हर प्रकार से हम साथ हैं और तटबंध बनना बहुत आवश्यक है समाजसेवी केशव भान साध ने कहा कि बहुत आवश्यक है टठबंध बने हर वर्ष आने वाली बाढ़ से क्षेत्र बच्चे लोगों के घर मकान खेत खलियान बचे शासन को बहुत जल्द से जल्द तटबंध बनवाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए।

राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडे ने कहा कि जनपद के साथ में सौतेला व्यवहार यहां के जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जा रहा है जो की सही नहीं है सारे जनपद में बाढ़ आती है और इससे बचाव तभी हो सकता है जब तटबंध बने पूर्व प्रधान अखिलेश तिवारी ने कहा बाढ़ के समय क्षेत्र होती है वह किसी से छुपी नहीं है इसके बाद भी जनप्रतिनिधियों के द्वारा क्षेत्र के साथ में सौतेला व्यवहार बहुत सोचनीय विषय है कड़हर से प्रारंभ हुई।

विशाल यात्रा में प्रमुख रूप से राजीव प्रताप सिंह टिल्लू, उपेन्द्र सिंह यादव रामवीर शुक्ला कमलेश पाठक जिला पंचायत के पूर्व सदस्य मनोज मिश्रा अखिलेश तोमर विपिन तिवारी अनूप मिश्रा शरद अग्निहोत्री राजा मिश्रा ओमनीवर्स पाठक पंकज राठौर निश्चित दुबे विष्णु मिश्रा हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी मानवाधिकार के जिला अध्यक्ष सावन मिश्रा गाड़ी से सबको छोड़ना है निषाद सभा के जिला अध्यक्ष अनिल कश्यप रामनिवास सिंह जागेश्वर सिंह अनूप प्रधान अमरीश जी महाराज दिनेश राजपूत सतीस दीक्षित स्वदेश त्रिवेदी गोविंद त्रिवेदी स्वामी बृजेश अग्निहोत्री दीपू तिवारी अनुपम रस्तोगी राम बिहारी वाजपेई राजपाल प्रिंस शुक्ला हनी तिवारी आदिल खान शान खान व्यापार मंडल महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला डॉ नावेद अंसारी सीता भदोरिया नेहा शुक्ला राम अग्निहोत्री प्रदीप शुक्ला सुनील शुक्ला संजीव अग्निहोत्री हरिहर सिंह रजत प्रधान अरुण सिंह सोमवंशी मोनू सिंह सबसी उदय प्रताप सहित बहुत बड़ी संख्या में लोग पदयात्रा में सम्मिलित रहे यह यात्रा कड़हर भरेपुर परम नगर सारी सेवासी गोरखपुर का बारा खेड़ा होते हुए अंतर अर्जुनपुर सलेमपुर होते हुए बरखा में विश्राम हुआ यात्रा के संयोजक जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि कल प्रातः 10:00 बजे भरका चौराहा से अमृतपुर के लिए प्रस्थान करेगी और वहां पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी अमृतपुर को दिया जाएगा।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें