best news portal development company in india

उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए डॉ अरशद मंसूरी पुनः सम्मानित

SHARE:

कायमगंज,फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – भारत सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए सामाजिक संगठन “मंसूरी सोसाइटी ऑफ मेडिकल सोशल वर्कर्स” के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरशद मंसूरी को सम्मानित किया हैं! भारतीय डाक विभाग के फर्रुखाबाद व कन्नौज जनपद के अधीक्षक श्री दीन बंधु पाण्डेय ने समाजसेवी डॉ अरशद मंसूरी को सम्मान पत्र देकर विभाग की तरफ से सम्मानित किया एवं उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनायें भी दी।

ज्ञात हो कि इससे पहले भी दिनाँक 31 अक्टूबर 2023 को आयोजित एक भव्य सरकारी समारोह में फर्रुखाबाद जनपद के डाक अधीक्षक डॉ अरुण यादव भी समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए कायमगंज निवासी चिकित्सक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ अरशद मंसूरी को प्रशस्ति पत्र देकर एवं साल ओढाकर सम्मानित कर चुके हैं! गौरतलब हैं कि डॉ अरशद मंसूरी सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारी भी हैं।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें