best news portal development company in india

जीवीए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट से 3 माह के पॉलिटिकल लीडरशिप सर्टिफिकेट में प्रवेश 2 अप्रैल से प्रारंभ……..

SHARE:

आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – फर्रुखाबाद में अब आईसेक्ट की शाखा जीवीए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट से 3 माह के पॉलिटिकल लीडरशिप सर्टिफिकेट में प्रवेश लेकर अपने भविष्य को रौशन कर राजनीति में शामिल होकर भविष्य के भावी युवा राजनीति में योगदान दे सकेंगे,जिसके लिए अवसर प्राप्त कर सकेंगे। यह जानकारी जीवीए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के निदेशक विपिन अवस्थी के द्वारा दी गई।
राजनीति से जुड़े हुए लोगों को सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि अब हमारे संस्थान के द्वारा आईसेक्ट ग्रुप ऑफ यूनिवर्सिटीज की शाखा जीवीए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में “नवीनतम राजनीतिक नेतृत्व प्रमाण पत्र” हेतु आवेदन कर प्रवेश ले सकेंगे,अभी तक की जानकारी में कोई उम्र सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
हालांकि इसमें योग्यता की बात करें तो इंटरमीडिएट होना पर्याप्त है यदि स्नातक स्तर पर अध्ययन करते हैं तो विशेष प्रकार के प्रशिक्षण उपलब्ध हो जाएंगे।
इस पॉलिटिकल लीडरशिप सर्टिफिकेट प्रोग्राम में आईसेक्ट ने दिनांक 02 अप्रैल 2026 से प्रवेश प्रारंभ करने की बात कही है, इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य एक विशिष्ट राजनीतिक नेतृत्व कार्यक्रम का पाठ्यक्रम भावी युवा नेताओं को प्रशिक्षित करने के लिए अभियान रणनीति,संचार,नीति विश्लेषण और नैतिक शासन पर केंद्रित होता है। प्रमुख मॉड्यूल में राजनीतिक संचार,अभियान प्रबंधन, डेटा विश्लेषण,चुनावी प्रणाली और सार्वजनिक नीति विश्लेषण शामिल हैं। पाठ्यक्रम सामाजिक और स्थानीय पार्टी प्रबंधन, सार्वजनिक भाषण और निर्वाचन क्षेत्र निर्माण में व्यावहारिक कौशल पर जोर देता है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें