best news portal development company in india

व्यापारियों का नारी शक्ति वंदन अधिनियम को समर्थन:राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की मांग

SHARE:

फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – उप्र उद्योग व्यापार संगठन ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एकजुट होकर प्रदर्शन किया। संगठन के आह्वान पर व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर जिलाध्य्क्ष सुबोध गुप्ता मंसाराम जी के नेत्रत्व में जिला व् नगर कमेटियों के मुख्य पदाधिकारीयो ने एकता का परिचय देते हुए महिला आरक्षण बिल के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान विरोध करने वाले विपक्षी दलों के प्रति नाराजगी भी व्यक्त की गई।

प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले कानून का स्वागत किया गया। इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया गया।

संगठन के जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता मंसाराम ने कहा कि सशक्त नारी से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने जोर दिया कि महिला सशक्तिकरण किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र के विकास का आधार है। सुबोध गुप्ता ने केंद्र और राज्य सरकार से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की।

संगठन ने समाज के सभी वर्गों से नारी सशक्तिकरण अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। इसका उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

इसी दौरान जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने व्यापारीयो की समस्या भी साझा की। उन्होंने बताया कि व्यापारीयो के द्वारा देश की अर्थ व्यवशता को मजबूत करने की अहम् जिम्मेदारी का मुख्य स्रोत माना गया है उसके बाबजूद भी उन्हें कई योजनायों से बंजित रखा जाता है उन्होंने इस विषय में शीर्ष अधिकारियों को सूचित कर दिया है और उचित सुनवाई की उम्मीद जताई। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में महिला आरक्षण के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता (मंसाराम), जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, जिला सह महामंत्री अनुराग कौशल, मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष महेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय गुप्ता , शिवमंगल कौशल फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष विपिन गुप्ता, फर्रुखाबाद नगर अध्यक्ष रचित अग्रवाल , शरद कुमार एडवोकेट, नरेश बाथम, कंपिल नगर अध्यक्ष निशांत गुप्ता ,विधानसभा अध्यक्ष सरवन कौशल, विधानसभा कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, गौरव अग्रवाल, किराना कमेटी अध्यक्ष ओमी अरोड़ा, महामंत्री श्याम गुप्ता, शिवम वर्मा, मुकेश गुप्ता, अनूप गुप्ता, रामू शर्मा, भानु प्रताप सिंह, प्रभात अग्रवाल ,अनुज गुप्ता व अन्य सभी पदाधिकारी गढ़ उपस्थित रहे।

Leave a Comment