best news portal development company in india

नगर में किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे- नगर अध्यक्ष अमित सेठ

SHARE:

कायमगंज, फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज सीपी गेस्ट हाउस में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश कायमगंज की नगर कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष माननीय लोकेश कुमार अग्रवाल के दिशानुसार एवं नगर में उपस्थित प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों की संस्तुति पर नगर महामंत्री संजीव अग्रवाल से विचार विमर्श उपरांत नगर अध्यक्ष अमित सेठ के द्वारा की गई।इससे पूर्व मंचासीन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कौशल, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, प्रदेश संयुक्त महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, युवा प्रदेश मंत्री अतुल गुप्ता,महिला प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला जिला अध्यक्ष रश्मि दुबे, महिला प्रदेश मंत्री एवं नगर अध्यक्ष महिला मधु गंगवार, जिला महामंत्री शिव कुमार शाक्य,युवा प्रदेश मंत्री अतुल गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, युवा नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता का शाल उड़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।


नगर कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय अग्रवाल मुन्ना, सुधीर गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनील चक, दीपक राज अरोड़ा, अंकित अग्रवाल, सुधाकर दुबे पवन कौशल, विभोर सिंघल, मुस्तफा भाई,मुकेश दुबे सहित 25 उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री प्रतीक राज कौशल, वरिष्ठ मंत्री मुकेश गुप्ता, अमित पालीवाल,अंबुज गंगवार,मनोज रस्तोगी बब्बू, विनीत सक्सेना, नितिन अग्रवाल सहित 11 वरिष्ठ मंत्री, ओम प्रकाश अरोड़ा ,निपुण अग्रवाल, संदीप जैन अभय रस्तोगी सहित 16 मंत्री, विवेक अग्रवाल ,विजय गोयल, हेमंत अरोड़ा ,कपिल जैन सहित 16 संगठन मंत्री, गौरव गर्ग ऑडिटर, मीडिया प्रभारी अभिषेक गुप्ता सहित 101 सदस्यीय नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
नगर अध्यक्ष अमित सेठ ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर में किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे साथ ही व्यापारी समाज के कल्याण के साथ नगर में सामाजिक कार्य जैसे वृक्षारोपण, फल वितरण, गरीब बच्चों को वस्त्र,आदि योजनाएं भी व्यापार मंडल के माध्यम से की जाएंगी।


कार्यक्रम के उपरांत सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं पत्रकार बंधुओ को को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष लखपति बाबू सक्सेना, जिला प्रचार मंत्री अनुराग राठौर, विधानसभा महामंत्री संगम शाक्य,विधानसभा कोषाध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, नीरज रस्तोगी ,पंकज रस्तोगी,धीरज गुप्ता,धर्मवीर शर्मा, नरेश चंद्र अग्रवाल, अनूप कौशल,जय ओम कौशल,विपिन कौशल, सनि मानसिंह शाक्य बबलू‌ टेलर सहित एक सैकड़ा से अधिक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें