best news portal development company in india

भाजपा नेता के पत्र का जल्द दिख सकता है असर, NHAI द्वारा टोल नीति पर मंथन, करोड़ों लोगों को मिल सकती है बड़ी राहत”

SHARE:

देश को मिल सकती है बड़ी राहत ! भाजपा नेता विकास राजपूत के पत्र के बाद NHAI और सरकार “टोल नीति” पर कर रही विचार ।

फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – देशभर में बढ़ती महंगाई और आमजन पर आर्थिक बोझ को देखते हुए भाजपा नेता एवं समाजसेवी विकास राजपूत द्वारा प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र का असर अब दिखाई देता नजर आ रहा है।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की शिकायत निस्तारण प्रणाली पर संबंधित विभाग द्वारा दिए गए उत्तर में उल्लेख किया गया है कि

“सभी टोल प्लाज़ा को अस्थायी अथवा स्थायी रूप से बंद करने संबंधी नीति पर विचार किया जा रहा है।”

इस जवाब ने देशभर में टोल व्यवस्था को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि विकास राजपूत ने अपने पत्र में बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता, किसानों, व्यापारियों और परिवहन क्षेत्र को राहत देने के उद्देश्य से टोल व्यवस्था में बदलाव तथा लोगों को आर्थिक राहत देने की मांग उठाई थी।
यदि केंद्र सरकार इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेती है, तो इसका लाभ देशभर के करोड़ों वाहन चालकों और आम नागरिकों को मिल सकता है। इससे यात्रा लागत कम होने के साथ-साथ परिवहन खर्च में भी कमी आने की संभावना है।
हालांकि, विभाग ने अभी केवल इतना कहा है कि नीति विचाराधीन है। अंतिम निर्णय सरकार द्वारा लिया जाना बाकी है। ऐसे में आने वाले समय में इस विषय पर केंद्र सरकार का रुख महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

— यदि भाजपा नेता विकास राजपूत के सुझाव पर सरकार सकारात्मक निर्णय लेती है, तो यह देशभर के लोगों के लिए बड़ी आर्थिक राहत साबित हो सकती है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें