
फर्रुखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज एस. एन. साध ट्रस्ट के सौजन्य से आज तीसरे और अंतिम दिन दिव्यांग शिविर सुबह 9 बजे से अपने निर्धारित समय से प्रारम्भ हुआ, शिविर के अंतिम दिन भी दिव्यांग जनों की संख्या में काफी इजाफा देखा गया सबसे बड़ी बात तो ये है की इस शिविर के प्रति लोगो में एक अपना पन और विश्वास की भावना साफ नज़र आती दिखती है दिव्यांग बताते है की हम हर बार इस शिविर के लगने का इंतजार करते है वो कहते है इस शिविर में उनको अपनात्व की भावना का आभास होता है उनको जिस प्रकार की तकलीफ होती है उसका निस्तारण मौके पर तत्काल ही किया जाता इस लिये भी ये शिविर अपनी अलग पहचान रखता है।
राकेश साध, चमकेश साध, प्रिया साध, रितेश साध, राहुल साध, गुंजा जैन, रोहित गर्ग ने व्यवस्था को बख़ूबी संभाला।
विगत शिवरों की तरह इस बार भी विशेष रूप से जो व्यक्ति कान की समस्या से जूझ रहा है,उसके लिए ENT स्पेशलिस्ट डॉ अनु जी ने उनका परीक्षण कर उनको कान की मशीन व दवाई लिखी है जो कि ट्रस्ट द्वारा निशुल्क उपलब्ध करायी जा रही है।
इसमें मुख्य भूमिका में जयपुर से आई हुई विशेष टीम के सदस्यों द्वारा जो सेवा दी जा राही है वह बहुत ही सराहनीय है।
इस नेक कार्य में –उदय पाल, सुजीत वर्मा, विजय, नितिन, राहुल, प्रभात, नरेश, जगदीश, रॉबिन साध, शेखर साध और जयपुर की पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।
आज 145 रजिस्ट्रेशन हुये
आज बाटे गए उपकरणों की संख्या–
ट्राई साइकिल – 06
कृत्रिम हाथ- 07
व्हीलचेयर- 10
छड़ी – 36
कैलिपर- 15
कृतिम पैर- 18
वैशाखी- 20
वॉकर- 18
जूते- 20
कान की मशीन- 55



