best news portal development company in india

अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, युवाओं से देश सेवा का किया आह्वान

SHARE:

फर्रुखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के तत्वावधान में बद्री विशाल महाविद्यालय में समय 12 बजे अमर शहीद क्रान्तिकारी भगत सिंह जी की 119वीं जयन्ती पर विचार गोष्ठी का आयोजन सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता कवि “कृष्ण कान्त” त्रिपाठी ‘अक्षर बीने’ की। प्रदेश महासचिव नारायण दत्त द्विवेदी ने कहा की शहीद के द्वारा किये गए देश के लिए योगदान को भुलाना नहीं चाहिए।
विपिन अवस्थी एड० संस्थापक जी० वी० ग्रुप ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा हमारे युवाओं को आगे बढ़ना चाहिए देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देना पड़े तो पीछे न हटें।


जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा 119वीं जयन्ती पर सभी संकल्प लें राष्ट्र की रक्षा का।
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने कहा भगत सिंह जी राष्ट्र का गौरव थे उनके बताये हुए मार्ग पर सभी को चलते हुए देश की रक्षा का उनकी जयन्ती पर संकल्प लें।


अध्यक्षता करते हुए अक्षर जी ने कहा राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति देते हुए हमें संकल्प लेना चाहिए देश सेवा का। व उन्होंने 4 पंक्तियों की कविता से भगत सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
वक्ताओं ने भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए वन्देमातरम, इन्कलाब जिन्दाबाद के नारे लगाकर नमन किया।
इस अवसर गोष्ठी में- सत्यम सिंह, रघुवंश मिश्रा राम, अमित गुप्ता, राहुल राजपूत, दीपू चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें