
समय रहते यदि हाइटेंशन लाइन के तार को सही करवा दिया जाता तो नहीं होती अनहोनी घटना।
विधुत विभाग के *उच्च अधिकारी लापरवाही छोडकर यदि हाइटेंशन लाइन की सुरक्षा की दृष्टि से गार्डिंग करवा दें तो बचा जा सकता अनहोनी घटनाओं से।
नगर,ग्रामीण, रास्ते,सामाजिक स्थल तथा आबादी वाले क्षेत्रों को चिंन्हांकन कर हाइटेंशन लाइन की गार्डिंग करवाये विधुत विभाग के लापरवाह अधिकारी।
कायमगंज, फर्रूखाबाद, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मीरपुर कमुद्दीनगर निवासी अनिल कुमार की पुत्री रागनी उम्र-26 वर्ष की शादी 6 साल पहले चिलांका, अंबेडकर नगर निवासी आनंद पुत्र प्रदीप के साथ हुई थी रागनी 15 दिन पहले ही अपने मायके मीरपुर गयी हुई थी रागनी के (मायके) घर से कुछ दूरी पर ही 11 हजार की लाइन निकली हुई है जिसका तार टूटकर गिर गया था इस बीच लाइनमैन जोड़ने के लिए भी आया था परंतु बगैर जोडे ही वापस चला गया था ग्रामीणों के पूछने पर आधा घंटे के बाद जोड़ देंने का कहकर चला गया था आज सुबह रागनी शौच क्रिया को लगभग 7 बजे घर से बाहर गयी हुई थी तभी अचानक हाइटेंशन विधुत करंट की चपेट में आ गयी जिससे रागिनी पूरी तरह झुलस गई सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची तथा जांच पडताल की।
परिवार वालों द्वारा आनन फानन में उसे इलाज के लिए कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया,मृतक महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनमें से दो पुत्री तथा एक नवजात शिशु है इस दर्दनाक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल परिजनों ने विधुत विभाग के लाइन मैन गौरव गंगवार के द्वारा तार सही करने के लिए पांच हजार रुपये मांगने के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है साथ ही जांचकर कानूनी सख्त कार्यवाही की मांग की है.
शाहनवाज़ खान की रिपोर्ट –



