best news portal development company in india

आरोप -3 महीने से पानी में डूबा वैष्णो नगर,ट्रैक्टर पर पहुंचे सपा नेता,जनता ने जनप्रतिनिधियों को सुनाई खरी-खोटी

SHARE:

हरदोई, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने बताया कि हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र के वैष्णो नगर मोहल्ले में तीन महीने से कमर तक भरे जलभराव को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जलभराव के कारण पूरा क्षेत्र नरकीय स्थिति में तब्दील हो चुका है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, एम्बुलेंस और मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं और बच्चों का स्कूल जाना पूरी तरह बंद हो गया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधे बैठे हैं और पूरी बरसात बीत जाने के बाद भी कोई सुध लेने नहीं आया।मीडिया के कैमरों पर अपना दर्द और गुस्सा बयां करते हुए मोहल्ले वासियों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

निवासियों ने कहा, “वोट लेने के समय नेता हमारे पास नजर आते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद 5 साल तक कोई सुध लेने वाला नहीं होता।”इसी बीच, स्थानीय जनता ने समाजवादी पार्टी के नेता रामज्ञान गुप्ता के प्रयासों की सराहना की। मोहल्ले वासियों के अनुसार, सपा नेता रामज्ञान गुप्ता कमर तक भरे पानी के बीच खुद चलकर उनकी समस्याओं को सुनने आते हैं और उन्होंने अपने स्तर से दो बार क्षेत्र से पानी निकलवाने तथा गंदगी साफ कराने का काम भी कराया है। इस मदद से प्रभावित होकर जनता ने कहा कि वे इस बार समाजवादी पार्टी को वोट देंगे।आज एक बार फिर सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ट्रैक्टर पर सवार होकर जलमग्न वैष्णो नगर पहुंचे और स्थानीय निवासियों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने मौके से ही जिलाधिकारी को फोन मिलाकर समस्या से अवगत कराने का प्रयास किया, हालांकि जिलाधिकारी के अर्दली ने फोन उठाया और जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से धर्मेंद्र यादव दीपू, रामू यादव, रणबीर बहादुर राजवंशी, आशुतोष यादव, विकास, श्याम गुप्ता, सच्चिदानंद त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी, शुभम गुप्ता, सोनू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें