
शमसाबाद, फर्रूखाबाद , आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – फैजवाग स्थित साकेत गंगवार के प्रतिष्ठान पर बुधवार को अपना दल (एस) की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंथन किया। इस दौरान नगर पंचायत शमसाबाद के नामित सभासद जितेंद्र कुमार शाक्य तथा कायमगंज नगर पालिका की नामित सभासद मधु गंगवार को जिलाध्यक्ष जितेंद्र कटियार उर्फ रिंकू कटियार ने फूलमाला पहनाकर एवं जय श्रीराम के पटुके से सम्मानित किया।
इस अवसर पर साकेत गंगवार ने जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष का फूलमाला एवं चित्र भेंट कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष जितेंद्र कटियार ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी दमदारी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग संगठन से जुड़ रहे हैं। यह कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जिसे भी प्रत्याशी घोषित किया जाएगा, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे पूरी मजबूती से चुनाव लड़ाएंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव बैठकें करने, क्षेत्र में भ्रमण करने और लोगों को पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करने की अपील की।
महिला जिला अध्यक्ष मधु गंगवार ने कहा कि संगठन का विस्तार लगातार हो रहा है। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं और अपने व्यवहार व कार्यों से जनता का विश्वास जीतें। उन्होंने कहा कि मजबूत कार्यकर्ता ही मजबूत संगठन की पहचान है। सभी पदाधिकारियों को एकजुट रहकर पार्टी के दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामेंद्र कटियार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल गंगवार, लक्ष्मी राठौर, जितेंद्र शाक्य, वतन गंगवार, साकेत गंगवार, प्रसून गंगवार, जय सिंह शाक्य, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, आयुष गुप्ता, प्रधान हरदत्त शाक्य, कायमगंज विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र राजपूत, प्रांशु शुक्ला, हिमांशु गंगवार, ज्ञानेश राजपूत, विधानसभा उपाध्यक्ष अंकित गंगवार, संदीप गंगवार, आदिल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



