
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – श्रीमान पुलिस महानिदेशक रेलवे उ0प्र0 लखनऊ महोदय के आदेशानुसार, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज के पर्यवेक्षण में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग आगरा के कुशल निर्देशन में एवं श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे इटावा के निकट पर्यवेक्षण में चलती ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर आपराधिक घटनाओं की रोकथाम तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 08.10.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी फर्रुखाबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन पर गश्त व चैकिंग की जा रही थी इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म नम्बर 04/05 के बाद फतेहगढ़ साइड पटरियों के पास से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के विभिन्न कम्पनियों के 04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹60,000/-), बरामद हुए। अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न जनपदों के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट एवं आबकारी अधिनियम से संबंधित पूर्व में अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त के विरुद्ध कुल 09 अभियोग प्रकाश में आए हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
नासिर उर्फ मो0 आमीन पुत्र स्व0 राहतउल्ला उर्फ राहत अली, निवासी ज्वालापार्क के पीछे, मोहल्ला बघाही, फरहान जिम के पास, थाना किदवईनगर, कानपुर नगर, उम्र करीब 30 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण*
04 मोबाइल फोन चोरी के।
अनुमानित कीमत ₹60,000/-।
*आपराधिक इतिहास*
01.मु0अ0सं0 19/2019, धारा 380/411 भादवि, थाना जीआरपी फर्रुखाबाद जंक्शन, अनुभाग आगरा।
02.मु0अ0सं0 35/2019, धारा 414 भादवि, थाना जीआरपी फर्रुखाबाद जंक्शन, अनुभाग आगरा।
03.मु0अ0सं0 36/2019, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना जीआरपी फर्रुखाबाद जंक्शन, अनुभाग आगरा।
04.मु0अ0सं0 716/2020, धारा 411 भादवि, थाना बाबूपुरवा, कमिश्नरेट कानपुर नगर।
05.मु0अ0सं0 152/2021, धारा 380/411/413 भादवि, थाना बाबूपुरवा, कमिश्नरेट कानपुर नगर।
06.मु0अ0सं0 242/2023, धारा 379/411 भादवि, थाना बाबूपुरवा, कमिश्नरेट कानपुर नगर।
07.मु0अ0सं0 280/2023, धारा 379/411 भादवि, थाना बाबूपुरवा, कमिश्नरेट कानपुर नगर।
08.मु0अ0सं0 214/2021, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना महाराजपुर, कमिश्नरेट कानपुर नगर।
09.मु0अ0सं0 28/2026, धारा 317(5) बीएनएस, थाना जीआरपी फर्रुखाबाद जंक्शन, अनुभाग आगरा।
*पुलिस टीम का विवरण*
01.श्री दिनेश प्रकाश शर्मा, प्रभारी निरीक्षक, थाना जीआरपी फर्रुखाबाद जंक्शन।
02.श्री संजीव कुमार, उपनिरीक्षक, थाना जीआरपी फर्रुखाबाद जंक्शन।
03.हे0का0 योगेश सिंह, थाना जीआरपी फर्रुखाबाद जंक्शन।
04.का0 अनुराग यादव, थाना जीआरपी फर्रुखाबाद


