
अमृतपुर, फर्रूखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट –
अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के नीमकरोरी में मानवता और जनसेवा के संकल्प के साथ एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस महाअभियान में क्षेत्र के कोने-कोने से पहुँचे 1300 से अधिक जरूरतमंद मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ नीमकरोरी मंदिर के पूज्य त्यागी जी महाराज द्वारा हनुमान चालीसा के पावन पाठ के साथ हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो गया।
फर्रुखाबाद जनपद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकप्रिय चेहरे और अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने वाले डॉ. युवराज सिंह के मार्गदर्शन और प्रयासों से आयोजित इस शिविर ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

डॉ. युवराज सिंह क्षेत्र में अपनी जनसेवा, संवेदनशीलता और विकासपरक सोच के लिए विशेष पहचान रखते हैं। उनके नेतृत्व में समय-समय पर ऐसे जनहितकारी आयोजन किए जाते हैं, जिनसे हजारों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलता है।
शिविर के दौरान योग्य चिकित्सकों की टीम ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना और जरूरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। इतनी भारी संख्या में मरीजों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र की जनता डॉ. युवराज सिंह के सेवाभाव और समर्पण पर अटूट विश्वास रखती है।

“सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता” के मूल मंत्र के साथ आयोजित इस चिकित्सा शिविर की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जनहित के कार्य ही सच्ची राजनीति की नींव हैं। इस सफल आयोजन से क्षेत्रवासियों में अपार हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया। इस दौरान त्यागी जी महाराज राम लखन बाजपेई पुजारी धीरज मिश्रा मोनू गुप्ता खेतपाल वर्मा आदि ने सहयोग किया।



