best news portal development company in india

UPI भुगतान पर प्रस्तावित MDR चार्ज के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा ने बाजार में किया प्रदर्शन, थाली-चम्मच बजाकर जताया विरोध

SHARE:

हरदोई, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं PDA जननायक अखिलेश यादव की मंशा के अनुरूप तथा समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल की सहमति से, समाजवादी व्यापार सभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के निर्देशानुसार हरदोई नगर में समाजवादी व्यापार सभा के जिला संगठन के नेतृत्व में लखनऊ चुंगी से सिनेमा चौराहा, सिनेमा चौराहा से बड़ा चौराहा तक केन्द्र सरकार द्वारा 15 अक्टूबर, 2026 से लागू होने वाले UPI भुगतान पर प्रस्तावित 0.04% MDR चार्ज के विरोध में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और विरोध संबंधी तख्तियाँ लेकर तथा थाली-चम्मच बजाकर प्रस्तावित MDR चार्ज के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। इस कार्यक्रम के माध्यम से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की आशंका तथा डिजिटल भुगतान व्यवस्था पर इसके संभावित प्रभावों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया।

समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से छोटे और मध्यम कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं किराना, कपड़ा, हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, दवा, खाद्यान्न, ऑटो पार्ट्स तथा फल-सब्जी का कारोबार करने वाले व्यापारी सीमित मुनाफे पर अपना व्यवसाय चलाते हैं। मौजूदा समय में दो हजार रुपये से अधिक का भुगतान डिजिटल माध्यम से करना आम हो गया है। यदि ऐसे लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क लगाया जाता है, तो इसका सीधा असर कारोबारियों की कमाई पर पड़ेगा। इससे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका है।

समाजवादी व्यापार सभा जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता मिन्ना ने कहा कि छोटे दुकानदारों, खुदरा व्यापारियों एवं आम कारोबारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल, सुलभ एवं किफायती बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। व्यापारियों के हितों से जुड़े किसी भी निर्णय में व्यापारिक संगठनों एवं संबंधित हितधारकों से संवाद किया जाना आवश्यक है।

इस अवसर पर जिला संगठन के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा केन्द्र सरकार से प्रस्तावित MDR चार्ज के संबंध में पुनर्विचार करने की मांग की।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे अवनीश यादव जिला महासचिव व्यापार सभा , गिरीश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, सोनू गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, चंद्रप्रकाश गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष, अनिल यादव जिला मीडिया प्रभारी, मोहित गुप्ता टिंकू जिलासचिव, दिव्यांश गुप्ता जिलासचिव, प्रियांशु यादव जिला सचिव, मुकेश गुप्ता, विकास त्रिपाठी, अंकित सिंह परौची, शुभम गुप्ता,धीरज यादव, पीयूष वर्मा जिला सचिव, आशीष यादव, मुकेश वर्मा, चंद्रशेखर वर्मा, विकास गुप्ता, इच्छाराम कुशवाहा, धीरज यादव, राजेश गौतम, सत्यम पांडेय, जितेश यादव, अनमोल कश्यप, अंकुर गुप्ता, संकेत कुमार, मोनू यादव, विपिन यादव, राजकुमार सिंह, अनुराग यादव, सुमित कुमार, दीपक सिंह, हिमांशू कुमार सुनील कुमार, धर्मराज सिंह, दीपू विश्वकर्मा, मदन यादव, पिंटू गौतम, राजेंद्र यादव, गोपाल कनौजिया, गोलू यादव, झल्लू, सुनील कुमार, दीपक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें