
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कढ़हर फर्रुखाबाद द्वारा जनपद के बाढ़ ग्रस्त ब्लॉक राजेपुर की ग्रामसभा चाचूपुर जटपुरा में बाढ़ पीड़ितों के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु आज एक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह ने कुल 114 रोगियों ( 73 पुरुष + 41 महिला ) को रोगानुसार होम्योपैथिक उपचार उपलब्ध करवाया । इस शिविर में आने वाले रोगी ज्यादातर विभिन्न प्रकार के चर्म रोग, जुकाम ,खांसी, बुखार, फोड़ा फुंसी,पेट दर्द ,जोड़ दर्द एवं स्वांस रोग से पीड़ित पाए गए ,इन सभी रोगियों को उपचार के साथ साथ ,रोगों से बचाव हेतु रोगानुसार विभिन्न प्रकार के बचाव के तौर तरीके समझाए। अंत में चिकित्साधिकारी ने शिविर में आए हुए रोगियों एवं अन्य सम्मानित ग्रामवासियों को बाढ़ के समय पानी हमेशा उबालकर पीने की सलाह दी क्योंकि बाढ़ के दौरान ,दूषित पानी के शरीर में जाने से विभिन्न प्रकार के गंभीर रोगों जैसे,पीलिया, टाइफाइड,अतिसार , पेचिश, उल्टी दस्त, चर्म रोग इत्यादि से पीड़ित होने की संभावना बढ़ जाती है। शिविर में दाद खाज के अत्यधिक रोगी होने के कारण चिकित्साधिकारी ने उन सभी रोगियों को नहाने के बाद अच्छे से शरीर सूखने पर ही वस्त्र पहनने की सलाह दी एवं सभी ग्रामजनों को व्यक्तिगत एवं अपने परिवेश की स्वच्छता रखने की सलाह दी। इस मौके पर चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह के साथ कक्ष सेवक श्री आकाश मसीह, श्री नन्हेलाल,श्री हरवीर इत्यादि उपस्थित रहे।



