best news portal development company in india

भाकियू (स्वराज) ने प्रदेश सचिव के नेतृत्व में जनसमस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

SHARE:

 

कायमगंज, फर्रूखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना के नेतृत्व में जनसमस्याओं को लेकर तहसील कायमगंज में उपजिलाधिकारी को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन स्वराज का मांगपत्र निम्न प्रकार है
1-जनपद फर्रुखाबाद की सीमा पर बसे गांव धीमर नगला,केरई,रायपुर, और बहबलपुर मिस्तनी से 8 किलोमीटर पश्चिम में गंगा नदी का बंधा अराजकतत्वों द्वारा काट दिया था।जिससे गंगा नदी का बहाव 60% किसानों के खेतों में आ जाने से तहसील कायमगंज क्षेत्र के नदी किनारे बसे गांवों और फसलें पूरी तरह डूब चुकी हैं।घरों में पानी भर गया है।लोग पलायन कर रहे हैं। पशुओं के चारे का अभाव हो चुका है।
2-किसाने की फसले पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं।बाढ़ समाप्त होने के बाद इनका आकलन कर मुआवजा दिया जाए और जिन किसानों घर बाढ़ से गिर गए हैं। उनको घर गिरी का मुआवजा दिया जाए।
3-गंगा नदी की बाढ़ रोकने के लिए बहबलपुर मिस्तनी से लेकर ढाईघाट शमसाबाद तक गंगा नदी के दक्षिणी किनारे पर बंधा बनवाया जाए। बदायूं के उत्तरी क्षेत्र गंगा नदी रामगंगा के दोआब क्षेत्र में अटैना घाट गंगा नदी पर बंधा बना है इसी तरह गंगा नदी व यमुना नदी का दोआब क्षेत्र गंगा नदी के दक्षिणी क्षेत्र में बंधा बनवाया जाए।जिससे प्रति वर्ष किसानों की धान,मक्का, बाजार,सब्जी आदि फसलों को डूबने से बचाया जा सके।
4-बाढ़ के पानी से बचाव के लिए गंगा नदी की ओर जाने वाली समस्त पुलियो को ऊंचा किया जाए।जिससे बाढ़ और बरसात के कारण आवागमन में परेशानी ना हो साथ ही स्कूल कॉलेज जाने वाले बच्चों की परेशानी दूर हो सके।
5-खाद्य सुरक्षा अधिकारी फर्रुखाबाद की अनदेखी से कस्बा कायमगंज सहित पूरे जनपद में मिलावटी व एक्सपायरी वस्तुएं बिक रही हैं।
चाय,बिस्कुट,नमकीन,ब्रेड ,दाल खाद्य तेल, वनस्पति घी, रिफाइंड, दूध, देसी घी ,मक्खन, दही सब एक्सपायरी बिक रहे हैं,काली दाल काले रंग से रंगी मिल रही है।बोतल बंद सरसों तेल में क्रूड पंप ऑइल को सरसों का तेल बनाकर बेचा जाता है।वहीं आटा में सरकारी चावल पीसकर बेचा जा रहा है।लोगों की सेहत खराब हो रही है तत्काल कार्यवाही की जाए।
6-जनपद फर्रुखाबाद में यूरिया खाद की कालाबाजारी हो रही है‌।266 की बोरी 300 रुपए में,साथ में 100 रूपए की जिंक अलग से देते हैं।जो सरासर गलत है।धान,मक्का,बाजारा, सब्जी के लिए खाद की जरूरत है।जांच कराकर तत्काल कार्रवाई की जाए। उपलब्धता बढा़ई जाए ।
7-दिनांक 13 जून 2025 को एक मांगपत्र माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित श्रीमान उपजिलाधिकारी महोदय कायमगंज को प्रस्तुत किया गया था।जिसमें अधिशासी अभियंता ने झूठी रिपोर्ट लगाकर समस्या का निस्तारण कर दिया। जिसमें कहा गया कि दोआब क्षेत्र है इसलिए दक्षिणी क्षेत्र में बंधा नहीं बन सकता जब गंगा नदी और रामगंगा के दोआब क्षेत्र के बदायूं अटैना घाट में उत्तरी क्षेत्र में बंधा बना है।यहां क्यों नहीं बन सकता?अधिशासी अभियंता के कृत्य की जांच कराकर दंडात्मक कार्यवाही की जाए और बंधा बनवाया जाए‌।
8-राजकीय यूनानी चिकित्सालय झब्बूपुर में तैनात डाक्टर मरीजों को मर्ज के अनुसार दवाइयां नहीं देता मरीजों को दवा के लिए मना कर देता है की दवाई आएगी तब मिलेगी वहीं डाक्टर तारिख की दवा की दुकान पृथ्वी दरवाजा कायमगंज में है अधिकांश दवाइयां अपनी दुकान पर बेच लेता है और अन्य जनपदों के हकीमी को दबा बेच देता है इसके कृत्य की भी जांच कराई जाए और आय से अधिक संपत्ति की जांच कराकर कार्रवाई की जाए और राजकीय यूनानी चिकित्सालय झब्बूपुर से तत्काल हटाया जाए।
9-राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सिकंदरपुर की महिला डॉक्टर मर्ज के अनुसार दवा नहीं देती।अधिकांश मरीजों को दवा देने से मना कर देती है खांसी और जुकाम जैसे मरीजों को चूरन चटनी देकर टरका देती है दवा नहीं है फर्रुखाबाद का आयुर्वेदिक और यूनानियन अधिकारी दवा नहीं भेज रहा है दवा नहीं है जांच कर कर तत्काल आवश्यक कार्रवाईकी जाए।
10-कस्बा कायमगंज में विद्युत आने जाने का कोई समय नहीं है लाइनमैन नावेद 200 रुपए तार जोड़ने के लालच में विद्युत हर 10 मिनट में आती जाती है।एक्सईएएन जेई को कई बार शिकायत अंकित कराई।कार्रवाई कर लाइनमैन नावेद को हटाया जाए।
11-गांव कुरार फीडर के अंतर्गत गांव गिलौंदा, गणेशपुर,कुरार पिपरभुजी,महमदपुर आदि गांवो में बिजली नहीं आ रही है। एसडीओ,जेई,एसएसओ,समस्या के लिए कतई नहीं सुन रहे हैं जबकि 15 अगस्त और जन्माष्टमी को रोस्टर के अनुसार पूरे समय बिजली मिलती रही समस्या का निवारण किया जाए और संबंधित पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।


श्रीमान जी उपरोक्त वर्णित मांगों पर तत्काल कार्रवाई की जाए कृपाहोगी।
इस मौके पर मुन्नालाल सक्सेना प्रदेश सचिव, रामलाल गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष, मंजेश यादव जिला महामंत्री,प्रताप सिंह गंगवार जिला उपाध्यक्ष, विपिन ठाकुर जिला उपाध्यक्ष,विनीत कुमार जिला मीडिया प्रभारी, रामवीर जाटव जिला संगठन सचिव, राजाराम शर्मा प्रदेश सचिव, बिंदु गंगवार जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, मानेंद्र कुमार सिंह ब्लाक अध्यक्ष,अर्जित सिंह ब्लाक अध्यक्ष, रक्षपाल, नन्हे सिंह,सोशल मीडिया प्रभारी अनुज सक्सेना, सुखराम,चरनसिंह आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें