best news portal development company in india

ग्रामवासियों ने शत-प्रतिशत SIR प्रक्रिया को पूर्ण कराते हुए अपने वोट की रक्षा करने का लिया संकल्प

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज जनपद के विकासखंड बढ़पुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गुतासी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव के निर्देशानुसार SIR जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी ग्रामवासियों ने शत-प्रतिशत SIR प्रक्रिया को पूर्ण कराते हुए अपने वोट की रक्षा करने का संकल्प लिया और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव/प्रभारी श्री मन्दीप यादव एडवोकेट ने उपस्थित मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि SIR कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी निभा रहे BLOs पर अत्यधिक कार्यभार और तनाव है, जिसके चलते उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में BLOs को आत्महत्या जैसे अमानवीय कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।

उन्होंने मांग की कि भारत निर्वाचन आयोग एवं उत्तर प्रदेश सरकार ऐसे कर्मचारियों को तुरंत आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए, ताकि वे बिना तनाव के अपनी ड्यूटी निभा सकें और भविष्य में किसी भी BLO के साथ कोई अप्रिय घटना न हो। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ड्यूटी के दबाव के चलते आत्महत्या करने वाले BLOs के परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा दो करोड़ रुपये सहायता धनराशि प्रदान की जानी चाहिए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
विधानसभा अध्यक्ष चंद्रेश राजपूत, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अरविंद कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा राजपाल यादव एडवोकेट, अभिषेक यादव एडवोकेट, रामपाल सिंह यादव, मोहित यादव, तस्लीम खान, पूर्व प्रधान संजीव पाल, रामदुलारे शाक्य, डॉक्टर हरिनंदन गंगवार, रामसागर प्रजापति, सुधीर गंगवार, सर्वेश गंगवार, संतोष शर्मा, रामविलास प्रजापति, पन्नालाल राजपूत, विजेंद्र सिंह श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश सक्सेना, अरुण कुमार पाल, बृजेश कुमार पाल, विनय गंगवार, विपिन गंगवार, आदेश शाक्य, कमलेश चंद्र पाल, पीतांबर देव गंगवार, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment