best news portal development company in india

15 दिसंबर को रामपुर ढपरपुर के किसानों की दिक्कतों लेकर होगा बड़ा आंदोलन

SHARE:

 

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने रामपुर ढपरपुर में एक पंचायत कर वहां के ग्रामीणों के नरकीय जीवन को लेकर बड़ा ऐलान किया उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आवाहन पर जो प्रत्येक माह 15 तारीख को तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है उसी में इन गांवों की समस्या को देखते हुय सदर तहसील फर्रुखाबाद के प्रांगण में और नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद में धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद द्वारा रामपुर ढपरपुर और निकट के ग्रामों में जो शहर के गंदे नाले का पानी छोड़ जाता है जिससे वहां के ग्राम वासियों का जीवन दुबर हो गया है और उन्हीं नालों की सिल्ट निकाल करके नालों के बाहर डाल दी जाती है जिससे अत्यंत दुर्गंध पूरे क्षेत्र में फैलती है संक्रमण भी फैलता है बच्चों और बड़े बुढो को इससे बहुत ही दिक्कतें होती हैं सांस लेने की परेशानियां हो रही है यह क्षेत्र सब्जियों के लिए जाना जाता है इस दुर्गंध भरे वातावरण में किसान को सब्जियां उगाने में दिक्कतें होती हैं और खेतों में शहर का गंदा पानी जाता है जिससे खेती किसानी में भी दिक्कतें होती हैं और यहां के छोटे-छोटे किसान है और उनके खेतों में पानी भरा हुआ है वह शहर में मजदूरी करने के लिए विवश है इन सभी परेशानियों को देखते हुए हम आसपास के गांव के किसानों के साथ 200 ट्रैक्टरों के साथ तहसील और नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद का घेराव करेंगे।

यदि 15 दिसंबर से पहले जो नालों से सिल्ट निकाली हुईं पड़ी उसको भी नहीं उठाया जाता है तो उसको भी भरकर नगर पालिका के ऑफिस और प्रांगड़ में डालेंगे और उन्होंने कहा कि जनपद फर्रुखाबाद के जनप्रतिनिधियों को भी देखना चाहिए कि यहां के ग्रामवासी और किसान किस तरह का जीवन जी रहे हैं यहां के जनप्रतिनिधि इस गंदगी में एक दिन बिता करके देखें तब उन्हें एहसास होगा कि यहां के लोग कैसे जीते होंगे कैसे सांस लेते होंगे आगे उन्होंने कहा कि जनपद में जो क्रय केंद्र बनाए गए हैं जिनमें बाजार, मक्का और धान की खरीद हो रही है इसमें किसानों के साथ खुली लूट हो रही है इस लूट को बंद किया जाए और किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम दिया जाए और आगे उन्होंने कहा कि बिजली विभाग द्वारा इस समय जो बिजली बिलों को लेकर के छूट दी जा रही है उसमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को देखते हुए उन किसानों को भी विशेष लाभ दिया जाए जो लगभग दो महीने तक बाढ़ के पानी में घिरे रहे और उनके यहां लाइट नहीं जली है उनके बिल माफ किया जाएं
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रूपलाल जी ने की और यह खबर जिला महासचिव अभय यादव ने दी
इस अवसर पर सदर तहसील उपाध्यक्ष अनुज राजपूत,बढ़पुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम शाक्य,रामपुर ढपरपुर प्रधान निरोत्तम राजपूत, भोपत नगला के प्रधान श्याम शाक्य ,अमिल पुर के प्रधान पति रविन्द्र शाक्य सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे |

Leave a Comment