best news portal development company in india

आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन राशि तक, देखें कैसा रहेगा आज आप का दिन……

SHARE:

आज का राशिफल , 09 दिसंबर 2025, मंगलवार

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपके पैरों या घुटनों के दर्द के कारण परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य ढीला रहने की संभावना है। मन भी बेचैन रह सकता है तथा आलस की भावना छाई रहेगी। माता के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। खान-पान में सावधानी रखें। काम-काज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे ही निपटा लें। आगे से रुपये पैसों की सुविधा नहीं मिल पाएगी। काम-काज सीमित तौर पर ही बनें। शुभांक – 3 और शुभ रंग – लाल है।
☀️ वृष राशि :- आज के दिन आपको गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा बनी बनाई बात बिगड़ जाएगी। घर का माहौल भी तनावपूर्ण रहने की संभावना है। ऐसे में धैर्य से काम लेंगे तो सही रहेगा। व्यवसायिक दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा और धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। कई प्रकार के हर्ष उल्लास के बीच मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। आमोद-प्रमोद का दिन होगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी। स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की अपेक्षा रहेगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ रहेगा। शुभांक – 7 और शुभ रंग – बॉटल ग्रीन है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक पढ़ाई को लेकर सजग होने की आवश्यकता है अन्यथा सारी मेहनत मिट्टी में मिल जाएगी। कुछ लोग आपसे अपेक्षा रखेंगे लेकिन आपका ध्यान किसी और विषय पर ही होगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचें तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। दिमाग में निर्मूल तर्क-कुतर्क पैदा होंगे। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। संतान की उन्नति के योग हैं। शुभांक – 6 और शुभ रंग – पीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप अपने प्रेमी को समझने का प्रयास करें क्योंकि वे आपसे कुछ कहना चाहते होंगे। खुलकर बात करेंगे तो स्थिति संभल जाएगी अन्यथा मन में कटुता का भाव आ सकता है। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी सिद्घ हो रहे हैं। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। काम-काज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। शुभांक – 8 और शुभ रंग – सिल्वर है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन जो नौकरी की तलाश में हैं उन्हें किसी अपने से कुछ अच्छा ऑफर आ सकता है या उस दिशा में प्रगति हो सकती है। ऐसे में अपने चारों ओर ध्यान बनाए रखें तथा किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधानी रखें तो ज्यादा उत्तम है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। दैनिक सुख-सुविधा में वृद्घि होगी। शुभांक – 4 और शुभ रंग – सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपके स्वास्थ्य में अनुकूल परिणाम मिलेंगे तथा लंबे समय से चली आ रही बीमारी से आराम मिलेगा। कुछ दिनों से परेशान हैं तो वह समस्या भी हल हो जाएगी। मन में नयी चेतना जागृत होगी जो एक ऊर्जा को भर देगी। सुख-आनंद कारक समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य के लिए भाग-दौड़ रहेगी। सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होंगी। व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। शुभांक – 3 और शुभ रंग – भूरा है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपका किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलना हो सकता है जो आपके जीवन को एक नयी दिशा देने का काम करेगा। मन में किसी भी चीज को दबाकर ना रखें तथा उनसे खुलकर बात करें। धन लाभ होगा और नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। काम-काज की अधिकता रहेगी और पुराने मित्रों से समागम होगा। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। काम-काज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्या आपको परेशान कर सकती है। मौसमी बीमारियाँ होंगी, जिससे मन भी अशांत रहेगा। घर वालों के प्रति नरम स्वभाव आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। कारोबार की वजह से नाम और बदनाम दोनों होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। काम-काज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक – 8 और शुभ रंग – मैरून है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन नौकरी से आपको अच्छे संकेत मिलेंगे तथा कुछ नया देखने को मिलेगा। सहकर्मियों से किसी तरह का सरप्राइज मिल सकता है जो मन को आनंदित करेगा। घर पर भी आपको लेकर खुशी का भाव रहेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। सुविधाओं में शनै:-शनै: बृद्धि होगी, अपने काम को प्राथमिकता से करें। कारोबारी काम में बाधा उभरने से मानसिक अशांति बनी रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। काम-काज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। शुभांक – 3 और शुभ रंग – बैंगनी है।
☀️ मकर राशि :- आज आपके व्यापार में उन्नति का दिन है। नए ग्राहक जुड़ेंगे तथा पुराने ग्राहकों का भी आपके प्रति विश्वास मजबूत होगा। नौकरी में भी नए प्रोजेक्टस मिलने की संभावना है। व्यवसायिक और निजी जिंदगी में अच्छा ताल-मेल बिठा लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से काम-काज में प्रगति बन जाएगी। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम पर पैनी नजर रखिए। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य लाभ में समय और धन व्यय होगा। परिवार में अशांति रहेगी। शुभांक – 4 और शुभ रंग – डार्क ब्राउन है।
☀️ कुंभ राशि :-आज के दिन आप धन संबंधी कोई भी निर्णय किसी की सहमति या परामर्श के बाद ही लें। सजगता और बुद्धिमता से काम लेंगे तो बेहतर रहेगा अन्यथा यह नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। समय पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने के प्रयास सफल होंगे। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। कारोबारी काम में नवीन ताल-मेल और समन्वय बन जाएगा। शुभांक – 5 और शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन कपड़ों के व्यापार से जुड़े लोग प्रगति करेंगे, जबकि खेल-कूद के सामान से जुड़े व्यापारी नुकसान में रहेंगे। घर पर कुछ परिवर्तन लाने का विचार किया जा सकता है। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। यश-प्रतिष्ठा में वृद्घि व शिक्षा में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में वृद्घि होगी। शुभांक – 2 और शुभ रंग – सी ग्रीन है।
***************************
प्रभु आप सभी का परिवार सहित सर्वदा सुमङ्गल करें। त्रुटि के लिए क्षमा करें।🙏

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें