
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में कादरी गेट स्थित बैंक्विट हॉल में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण की विचार गोष्ठी का कार्यक्रम संगठन के तत्वाधान में संपन्न हुआ। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष आदित्य दीक्षित व प्रदेश महासचिव नारायण दत्त द्विवेदी ने नवीन दायित्व को सौंपते हुए नरेंद्र राजपूत को प्रदेश सचिव बनाया। डॉ निधि मिश्रा को महिला जिला अध्यक्ष व श्रद्धा दुबे को जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ का बनाया गया । कार्यक्रम का संचालन कवि डॉक्टर प्रीति तिवारी ने देश के ऊपर पंक्तियां को पढ़कर किया। नव नियुक्त प्रदेश सचिव नरेंद्र राजपूत ने कहा यदि किसी भी व्यक्ति को दबाया जा रहा है वह स्वच्छ छवि का है तो मानवाधिकार संगठन किसी भी व्यक्ति का शोषण नहीं होने देगा और हम सब लोग मिलकर कार्य करेंगे। पूर्व जिला अध्यक्ष लज्जाराम वर्मा ने कहा कि संगठन में अपनी गति को ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाना चाहिए। जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी व प्रदेश उपाध्यक्ष द्विवेदी ने कहा हम सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए मंच पर उपस्थित सभी पदाधिकारी का माला पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष दीक्षित जी ने कहा आज विश्व मानवाधिकार संगठन पूरे देश में मनाया जा रहा है उसी क्रम में फर्रुखाबाद में भी कार्यक्रम का आयोजन विश्व मानवाधिकार दिवस पर किया गया।

प्रदेश महासचिव नारायण दत्त द्विवेदी ने कहा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे। 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकारों की संरक्षण के लिए इसका गठन किया गया था वह सभी को सामाजिक रूप से अधिकार मिलना चाहिए। पीड़ित व्यक्ति के संरक्षण के लिए संगठन तत्पर रहेगा । लगभग डेढ़ सैकड़ो लोगों ने उपस्थिती दर्ज कराई। कार्यक्रम में शिवदेव सिंह चौहान, प्रांशु शाक्य ,सुनीता अग्निहोत्री, रघुवंश मिश्रा, डॉक्टर अरुण अग्निहोत्री , मंजू तोमर , वीरेंद्र सरस्वती, धीरज वर्मा, संजय मिश्रा, बीडीसी सदस्य मुन्नालाल वर्मा, श्याम कुमार, सोनू मिश्रा, आर्यन राजपूत, दीपक सक्सेना, अनुपम अवस्थी, संगीता उपाध्याय, ऋषभ गुप्ता, अनीता गुप्ता, राजा मिश्रा ,आदेश अवस्थी सहित कई लोग उपस्थित रहे।



