best news portal development company in india

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने सांसद से मिलकर जनपद की समस्याओं के साथ- साथ कायमगंज रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों की मांग

SHARE:

आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद की ओर से आदेश अग्निहोत्री जिलाध्यक्ष एवं संरक्षक शंभू शरण अग्रवाल जी के साथ फर्रुखाबाद के सांसद  मुकेश राजपूत जी के आवास फिरोज रोड नई दिल्ली में उनके आवास पर जाकर जिले की समस्याओं के साथ-साथ कायमगंज रेलवे स्टेशन की लंबी दूरी की ट्रेनों की मांग रखते हुए और कायमगंज प्लेटफार्म को लंबाई बढ़ाने के लिए, रेलवे स्टेशन की रोड पर घंटो जाम में फंसे रहने से नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पूर्व में ओवर ब्रिज स्वीकृति होने के बावजूद भी अभी तक निर्माण नहीं किया गया है उसके संबंध में भी प्रार्थना पत्र में उद्गृत किया गया है जल्द से जल्द निर्माण करने का अनुरोध भी व्यापार मंडल द्वारा किया गया कुछ नई ट्रेनों का मांग पत्र भी उसे बिंदु में भी शामिल था लॉन्ग रूट की गाड़ी 13168, 13 169 जो आगरा से कोलकाता के बीच चलती है उसका भी पत्र माननीय सांसद जी ने केंद्रीय रेल मंत्री जी को जारी करते हुए खुद अपने हाथों से रेल मंत्री को देंगे उम्मीद है की कम से कम चार-चार गाड़ियों का ठहराव जल्दी होगा। एवं प्लेटफार्म पर लंबाई के साथ-साथ लाइट व्यवस्था की भी मांग की गई है कायमगंज स्टेशन रात्रि में जगमग हो जाए ऐसा अनुरोध किया गया है।


पूर्व में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद की ओर से 19715/लखनऊ जयपुर एक्सप्रेस का ठहराव कायमगंज में किया गया उसे ट्रेन के चल जाने से राजस्व में काफी बढ़ोतरी हुई है कायमगंज नगर में प्रमुख उद्योग तंबाकू,आलू, मक्का आदि का बंपर पैदावारी को देखते हुए व्यापार को काफी सहायता मिलेगी और राजस्व के भी बंपर बढ़ोतरी होगी।
गाड़ी संख्या 15083/टाटा छपरा एक्सप्रेस को कासगंज तक बढ़ाने एवं 15003/ 15004 चौरी चौरा एक्सप्रेस को कासगंज तक बढ़ाने की मांग की गई है ।
एक नई गाड़ी लखनऊ से दिल्ली वाया कायमगंज कासगंज चलाने के संबंध में भी अनुरोध किया गया है। प्रयागराज से चलकर लाल कुआं की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 04117/04118 को प्रतिदिन चलने की भी मांग की गई है। कायमगंज स्टेशन की प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने का भी अनुरोध किया गया है जिससे यात्री गणों को कोई भी परेशानी ना हो और वह सुगमता से ट्रेनों में चढ़ वा उतर सके ।
इसी तरह से 15083/ 15084 टाटा छपरा एक्सप्रेस एवं चोरी चोरा एक्सप्रेस की कायमगंज ठहराव के साथ-साथ कासगंज तक बढ़ाने बढ़ाने की भी मांग की गई है।
जनहित को देखते हुए माननीय सांसद जी से, माननीय रेल मंत्री जी से, एवं महाप्रबंधक गोरखपुर मंडल से, डीआरएम इज्जत नगर बरेली से भी अनुरोध है भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मांग पर आप लोग उपर्युक्त मांगों को स्वीकार करें जो जनहित के लिए काफी भविष्य में सिद्ध होगी।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें