best news portal development company in india

सांसद मुकेश राजपूत ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष के मांग पत्र का लिया संज्ञान

SHARE:

कायमगंज, फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज आपको सूचित कर रहे हैं की कुछ दिन पूर्व फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत  के आवास फिरोज शाह रोड नई दिल्ली में मैं स्वयं आदेश अग्निहोत्री जिला अध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद एवं हमारे संरक्षक शंभू शरण अग्रवाल जी के साथ कायमगंज में लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की बात हुई थी जिसमें उन्होंने स्वयं ही लेटर टाइप करा कर माननीय रेल मंत्री जी को स्वयं पत्र दिया गया।


और आज ही कायमगंज रेलवे स्टेशन पर लाइटिंग की पहले व्यवस्था को लेकर श्री सीनियर डिवीजन इंजीनियर अमित शर्मा एवं ठेकेदार श्री पांडे जी के साथ सर्वे के लिए कायमगंज स्टेशन पर आए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री की नेतृत्व में संरक्षक श्री शंभू शरण अग्रवाल जी, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रदीप रस्तोगी जी, जिला संगठन मंत्री नीरज राठौर जी, जिला संगठन मंत्री मृदुल अग्रवाल, कायमगंज के नगर अध्यक्ष अखिलेश शर्मा, उनके महामंत्री अरुण सक्सेना जी, के साथ स्टेशन पर सीनियर डिविजन इंजीनियर अमित शर्मा जी को माला पहनकर स्वागत किया गया और आपस में जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री से विचार विमर्श करते हुए उन्होंने कहा कायमगंज स्टेशन को पूरा जगमग करने का कार्य हमारा है जैसा कि हमको निर्देश प्राप्त हुआ है और यह भी कहा जल्द ही प्लेटफार्म को और लंबा किया जाएगा जिससे लॉन्ग रूट की गाड़ियां आराम से खड़ी हो सके और यात्रियों को कोई असुविधा न हो।
गुरसहायगंज की तर्ज पर कायमगंज रेलवे स्टेशन को मॉडल रेलवे स्टेशन भी बनाया जाएगा। पूरा स्टेशन नया बनेगा और यात्रियों को काफी सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। जल्द से जल्द लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों का स्टॉपेज का भी आदेश हो सकता है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें