best news portal development company in india

सेवा धर्म समिति की ओर से निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज सेवा धर्म समिति की ओर से निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक बाली मार्केट शुक्ररूल्लापुर में लगाया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि भारती मिश्रा ,हरि ओम अवस्थी, डॉक्टर जितेंद्र चतुर्वेदी ,अनिल अवस्थी, राजीव सक्सेना( प्रभारी सह कोषाधिकारी),शिवम दिक्षित, मां गंगा की फोटो पर माल्यार्पण एवं
दीप प्रज्जवलित का शिविर का शुभारंभ किया।
शिविर में आए हुए अतिथियों का समिति के पदाधिकारी द्वारा मां गंगा का स्मृति चिन्ह एवं गंगाजल से सम्मानित किया गया।


रामा अस्पताल निकट कानपुर विश्वविद्यालय के द्वारा आए हुए डॉक्टर राम शर्मा, डॉक्टर अंशुल प्रताप, गोल्डी पाल, शालिनी पाल, मनोज द्वारा मरीजों का निरीक्षण किया गया ।जिसमें 86 मरीजों की ओपीडी की गई, जिसमें से 14 मैरिज मोतियाबिंद की और 58 मैरिज अन्य बीमारियों के निकले ,सभी की जांच कर दवाई दी गई । मोतियाबिंद के मरीज को ऑपरेशन के लिए कानपुर भेजा गया। जिसमें सारी व्यवस्था निशुल्क होगी, जिसमें आना-जाना खाना एवं दवाई भी दी जाएगी ।
शिविर की व्यवस्था अविनाश सारस्वत (सचिव), शैलजा सारस्वत, अंशुल अवस्थी पंकज सारस्वत, डॉक्टर आनंद शर्मा, श्रुती सारस्वत, विवेक मिश्रा, ऋतिक पाल , अभिजीत मिश्रा, प्रदीप सारस्वत आदि ने व्यवस्था की देखरेख की।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें