best news portal development company in india

इंजी. शशांक शेखर मिश्रा को फर्रूखाबाद ताइक्वांडो एसोशिएशन का अध्यक्ष नामित किया गया

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज फर्रूखाबाद ताइक्वांडो एसोशिएशन की एक आवश्यक कोर कमेटी की बैठक बढ़पुर फर्रूखाबाद में हुई।


बैठक में इंजी. शशांक शेखर मिश्रा को उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोशिएशन द्वारा फर्रूखाबाद ताइक्वांडो एसोशिएशन का अध्यक्ष नामित किया गया तथा उनको इसका नियुक्ति पत्र सौंपा गया। साथ ही ताइक्वांडो के नेशनल खिलाड़ी व वरिष्ठ कोच राजू भारती को सचिव एवं सुश्री संगीता को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
अध्यक्ष इंजी. शशांक शेखर मिश्रा ने कहा कि जल्द ही फर्रुखाबाद में एसोशिएशन बृहत रूप से बच्चों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देने का कार्य करेगी।
बैठक में कोच मनीष, मिंटू तिवारी, शुभम मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment