best news portal development company in india

महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के नेतृत्व में जनपद की 311वीं वर्षगांठ केक काटकर मनाई गई

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज समाजवादी पार्टी महानगर फर्रुखाबाद द्वारा महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के नेतृत्व मे फर्रुखाबाद महानगर के त्रिपोलिया चौक पर सभी समाजवादी साथियों ने फर्रुखाबाद जनपद की 311वीं वर्षगांठ केक काटकर मनाई।
महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्र ने त्रिपोलिया चौक पर केक काटने के बाद समाजवादी साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज फर्रुखाबाद जनपद की 311वीं वर्षगांठ है और हर वर्ष की तरह हम सभी समाजवादी साथी इसे हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं हमारे पूर्वजों ने फर्रुखाबाद की स्थापना यह सोचकर की थी की आने वाली पीढ़ियों के नेता गढ़ फर्रुखाबाद को और विकसित व विकासशील करेंगे लेकिन इस भारतीय जनता पार्टी की सरकार में फर्रुखाबाद बराबर पिछड़ता चला जा रहा है यहां के सड़वाड़े के छपाई के कारखाने जयपुर दिल्ली जैसे बड़े-बड़े महानगरों में चले गए हैं यहां के बड़े-बड़े उद्योग भी अब दूसरे बड़े शहरों की तरफ जा चुके हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार व यहां के नेताओं ने फर्रुखाबाद की जनता को हमेशा ठगने का कार्य किया है ना कोई एक्सप्रेस वे ना कोई बड़ा उद्योग इस फर्रुखाबाद की जनता को दिया गया विकास के नाम पर रेलवे रोड को भी चौपट कर दिया गया मेरा सभी आम जनमानस व लोगों से कहना है कि अगर आपको विकास व विकसित फर्रुखाबाद चाहिए तो 2027 में माननीय अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाये माननीय अखिलेश यादव जी जैसा विकास पुरुष मुख्यमंत्री फर्रुखाबाद ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश को भी विकसित करेंगे।


इस अवसर पर प्रदेश सचिव अधिवक्ता सभा अमित यादव गोल्डी,महानगर महासचिव रजत क्रंतिकारी,ओम प्रकाश शर्मा,वीना शर्मा,खुर्शीद खान,कुलदीप भारद्वाज उर्फ बंटी सभासद,हसीन,अभिषेक गुप्ता,सत्यम अवस्थी,अमित यादव खंडिया,अमन भारद्वाज एडवोकेट,सनी मिश्रा, सोनी दुबे,प्रभात अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment