best news portal development company in india

फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले गौरव कुमार का मथुरा में किया भव्य स्वागत          

SHARE:

मथुरा, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में किया स्वागत करते हुए रोड़ शो किया । बॉलीवुड के साथ पूर्वांचल की फिल्मों में खलनायक की अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता गौरव कुमार के मथुरा में आने पर ब्रज यातायात एवं जनजागरूकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में रोड़ शो बीएसए रोड़ पर निकाला । इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा यह हमारे लिए एक अलग प्रकार की अनुभूति है कि आज हमारे बीच में बॉलीवुड के कलाकार गौरव कुमार मथुरा आए हैं उनके आने पर हमारे द्वारा आज उनको सम्मानित किया गया है साथ ही आने वाली फिल्मों के लिए उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की नगरी में अपने जन्मदिन पर भगवान श्री कृष्ण जी से आशीर्वाद लिया है गौरव कुमार बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति हैंं हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं । भावना लाईब्रेरी के निर्देशक गगन अग्रवाल हेमंत अग्रवाल ने संयुक्त रूप से स्वागत किया । युवा के बीच अपना जन्मदिन मनाते हुए अभिनेता गौरव कुमार ने बृजवासियों का आभार रखे हुए कहा मैं बिना बताए ब्रज में पधार इसके बावजूद भी लोगों ने यहां पर आकर जो मान सम्मान दिया उसके लिए मैं सभी का धन्यवाद देता हूं और श्री कृष्ण भगवान की नगरी में आकार में अपने आप को धन्य मानता हूं । स्वागत करने वालों में चन्द्र मोहन दीक्षित, दीक्षित सारस्वत, शिव भोला सोनी, रीना सोनी, जूली शर्मा, बंटी सिद्दीकी, शिवम् दीक्षित व अन्य रहे शामिल । 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें