
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम परमपूज्य अध्यक्ष आचार्य चंददेव शास्त्री और मुख्य अतिथि शिखर रस्तोगी जिला युवा अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। सेवा पांचाल नगरी के कैंप कार्यालय में विगत वर्षों की भांति इस बार भी विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक, आध्यात्मिक और साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर जिला युवा अधिकारी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संतों की विशेष उपस्थिति रही। प्रभारी आकाश ने सभी का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि शिखर रस्तोगी ने कहा कि इस कार्यालय के उद्घाटन से क्षेत्र के विकास में नई गति मिलेगी। आचार्य चंददेव शास्त्री ने कहा कि सेवा और समर्पण के भाव से ही समाज का कल्याण हो सकता है।
संस्थापक राहुल वर्मा ने सभी का सम्मान किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन युवा कवि वैभव सोमवंशी ने किया।
इस मौके पर अमित प्रकाश, संदीप आर्य, सुमित कुमार, आदित्य शुक्ला, शिवम मिश्र, अजीत,विकास कश्यप कुलभूषण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था रचना ने की।






