
फर्रूखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति की बैठक अर्जुनपुर में संपन्न हुई, बैठक में आए हुए सभी लोगों ने तटबंध बनवाने के लिए हर स्तर पर साथ और सहयोग देने की वादा किया, बैठक में आए हुए लोगों का कहना था कि बिना तटबंध के गंगापार का जीवन अंधकारमय होने से बचाने के लिए तटबंध बनना बहुत आवश्यक है, तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा है तटबंध लाखों लोगों की जीवन रेखा साबित होगा इसके बनने के बाद सारे क्षेत्र में खुशहाली आएगी, लोगों के घर मकान खेत खलियान बचेंगे और आम जनमानस को राहत मिलेगी, आज पूरे क्षेत्र का बच्चा-बच्चा चाह रहा है कि तटबंध बने जिससे बाढ़ से लोगों को मुक्ति मिलेगी। भईयन मिश्रा ने कहा कि बहुत जल्द समिति की बैठक होगी। जिसमें पदयात्रा जो कि खड़हर से लेकर अटेना घाट तक होगी।

इसमें सैकड़ों लोग साथ चलेंगे यह जनपद की एक ऐतिहासिक यात्रा होगी बैठक को संबोधित करते हुए समाजसेवी केशव भान साध ने कहा कि तटबंध बनाना बहुत जरूरी है क्योंकि हर वर्ष जो बाढ़ आती है वह क्षेत्र में तबाही लाती है और इस तवाह से बचने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार जल्द से जल्द तटबंध बनवाए सामेंद्र सिंह प्रधान अर्जुनपुर उसने कहा कि तटबंध हम लोगों के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि बाढ़ की विभीषिका से समस्त क्षेत्र प्रभावित रहता है लोगों के सामने जीवन मरण का प्रश्न पैदा हो जाता है लोग बीमार हो जाते हैं पर उनको कई बार अस्पताल तक पहुंचाना बहुत मुश्किल काम हो जाता है अखिलेश तिवारीपुर प्रधान ने कहा कि तटबंध ही एकमात्र विकल्प है।

जिससे क्षेत्र बच पाएगा नहीं तो जिस प्रकार से प्रतिवर्ष बाढ़ आ रही है। धीरे-धीरे ग्रामों का अस्तित्व समाप्त होता जा रहा है इसको रोकने के लिए तटबंध बनाना बहुत आवश्यक है बिट्टू को संबोधन करते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडे ने कहा कि सही अर्थों में जनता का सेवक वही कहलाता है जो जनता के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करता है आज तटबंध वक्त और समय की जरूरत है औ पूर्व प्रधान अर्जुनपुरर कैलाश सिंह ने कहा क्षेत्र का एक-एक व्यक्ति तटबंध बनवाने के लिए हर प्रकार का संघर्ष करने को तैयार जहां जरूरत होगी हम सब लोग पहुंचेगे। हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव प्रताप सिंह उर्फ टिल्लू ने कहा गंगा पार क्षेत्र के लिए तटबंध बहुत जरूरी है।



