best news portal development company in india

मेला श्रीरामनगरिया ढाई घाट पर सीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

SHARE:

शमसाबाद, फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट,
मेला रामनगरीय ढाई घाट पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अभिनेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान खांसी, बुखार, दर्द, जुकाम सहित अन्य सामान्य रोगों से पीड़ित मरीजों को उपचार एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से मेले में आए श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को काफी राहत मिली।स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर ऐसे शिविरों के आयोजन से आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें