
कायमगंज, फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – भगवा भारत रक्षा दल के कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय सब्जी मंडी जवाहरगंज कायमगंज पर एकत्रित हुए और उपजिलाधिकारी कायमगंज के बुद्धि शुद्धि हेतु हवन किया क्योंकि नगर में तीन-तीन अवैध साप्ताहिक बाजार लगाए जा रहे हैं शनिवार बाजार पितौरा कायमगंज बृहस्पति बाजार टिलिया कायमगंज और रविवार बाजार लालबाग मोड नई बस्ती कायमगंज में विभिन्न जनपदों के दुकानदार आकर बाजार लगा रहे हैं इन बाजारों से सरकार को टैक्स देने वाले दुकानदारों का आर्थिक नुकसान हो रहा है उक्त बाजार लगाने वाले लोग मुस्लिम समाज के हैं अगर इन बाजारों को व्यापारिक जिहाद कहा जाए तो कहना गलत नहीं है उक्त बाजारों के संबंध में लिखित शिकायत कई बार तहसील प्रशासन को दी जा चुकी है लेकिन तहसील प्रशासन ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया जबकि पुलिस प्रशासन ने उक्त बाजार न लगने दिया जाए को लेकर अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को कई माह पूर्व भेज दी है लेकिन यह बाजार तहसील प्रशासन की मिली भगत से लगाए जा रहे हैं इसलिए पुलिस प्रशासन की रिपोर्ट को भी ठेगा दिखा दिया है अगर अगले शनिवार को शनिवार बाजार लगाया जाता है तो भगवा भारत रक्षा दल व हिंदू समाज पार्टी के कार्यकर्ता उपजिलाधिकारी कायमगंज का नगर के मुख्य चौराहे पर पुतला फूंक कर विरोध प्रकट करेंगे।

इस मौके पर भगवा भारत रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना,अनूप चौबे, शिव मंगल कौशल, सनी शर्मा,अमित वर्मा,शानू, बृजेश गुप्ता, वीरेंद्र, विश्वास सक्सेना,रामशरन चौहान आदि लोग मौजूद रहे।





