best news portal development company in india

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने पुनः धीरज पांडे को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पांडे को राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पुनः नियुक्त किया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित मोहित नवानी जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को पिछले 7 वर्षों से लगातार धीरज कुमार पांडे मजबूत कर रहे हैं मानव के अधिकारों के बारे में जनता को जागरुक कर रहे हैं गरीब कमजोर असहाय लोगों की मदद निस्वार्थ कर रहे हैं जब से धीरज कुमार पांडे को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है तब से उत्तर प्रदेश के 68 जनपदों में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के जिला अध्यक्ष नियुक्त होकर संगठन सक्रियता से कार्य कर रहा है अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी बताया कि पिछले एक वर्ष में धीरज कुमार पांडे के द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में 2000 से अधिक लोगों को न्याय दिलवाया गया।

इन सब कार्यों को देखते हुए संगठन की राष्ट्रीय कोर कमेटी ने पुनः प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी धीरज कुमार पांडे को दी प्रदेश अध्यक्ष पुनः बनाए जाने पर धीरज कुमार पांडे ने कहा कि संगठन के सिद्धांत मानव के अधिकार तथा पीड़ित व्यक्तियों की मदद पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ संपूर्ण उत्तर प्रदेश में करता रहूंगा तथा बहुत जल्द उत्तर प्रदेश के बचे हुए जनपदों में संगठन का विस्तार करते हुए कार्यकारिणी नियुक्त करेंगे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन किसी भी गलत व्यक्ति का समर्थन नहीं करता है और ना ही किसी भी कार्यकर्ता को गलत करने देता है जो भी व्यक्ति गलत कार्यों में लिफ्ट पाया जाएगा उसको संगठन से तत्काल प्रभाव में निकाल दिया जाएगा संगठन के सिद्धांतों के साथ कोई समझौता नहीं होगा इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करनी है और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के सिद्धांतों को मानव के मौलिक अधिकारों को जन-जन तक पहुंचना है। इस मौके पर सोशल मीडिया के माध्यम से सैकड़ो लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष को बधाइयां दी।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें