
कायमगंज, फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज बसंत पंचमी के पावन पर्व पर हज़रत जूही शाह दरगाह पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में हिन्दू मुस्लिम भाइयों एवं अल्पसंख्यक बहनों ने शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई! इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नेता एवं समाजसेवी डॉ अरशद मंसूरी ने कहा कि बसंत पंचमी का पर्व हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक हैं।

हज़रत जूही शाह बाबा का दरगाह पर सभी संप्रदाय के लोगों ने शिरकत कर इसकी मिशाल पेश की हैं! हम सब मिल-जुल कर ही इस देश को आगे बढ़ा सकते हैं और भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना हैं। सज्जादानशीन मुशीर अहमद ने भारत की तरक्की एवं अमन- चैन, शान्ति के लिए दुआँ की! राष्ट्रीय कवि पवन बाथम ने अपनी कविता के माध्यम से शमा बाँध दिया और कार्यक्रम के अन्त में लंगर का आयोजन हुआ! आये हुए लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।





