best news portal development company in india

द क्रिएटिव सोल ऑफ फर्रुखाबाद’ का शुभारम्भ, युवाओं को मिलेगा हुनर दिखाने का अवसर- जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ला

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – जनपद की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए द क्रिएटिव सोल ऑफ फर्रुखाबाद (TCS) का शुभारम्भ बड़े भाई पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इसे युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया । शुभारम्भ अवसर पर अरविन्द शुक्ला ने कहा कि युवाओं में छुपी प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए ऐसे रचनात्मक मंचों की आवश्यकता है। TCS के माध्यम से जनपद के युवा सांस्कृतिक, सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर अपनी पहचान बना सकेंगे।

कार्यक्रम के आयोजक अभिषेक कटियार ने बताया कि वे विगत वर्षों से निरंतर रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते आ रहे हैं। उनका कहना था कि फर्रुखाबाद के युवाओं में कला एवं संस्कृति की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें सही दिशा और मंच देकर निखारा जा सकता है। TCS की कोऑर्डिनेटर श्रीमती शिवानी कटियार ने कहा कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 1 फरवरी को मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन स्मार्ट प्वाइंट के बेसमेंट में किया जाएगा, जिसमें जनपद की प्रतिभाशाली युवतियां अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। इस अवसर पर कु स्वाति त्यागी, डॉ. अंकुर दुबे, प्रांशु अवस्थी, धीरज सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने द क्रिएटिव सोल ऑफ फर्रुखाबाद की इस पहल की सराहना करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें