best news portal development company in india

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बजट में उद्योग एवं व्यापार जगत को राहत प्रदान किए जाने के संबंध में वित्त मंत्री के नाम संबोधित 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल के आह्वान पर आज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष एवं कायमगंज की नगर कमेटी के संयुक्त तत्वाविधान में केंद्रीय बजट 2026- 27 में उद्योग एवं व्यापार जगत को राहत प्रदान किए जाने के संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री माननीया श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के नाम संबोधित 13 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय फर्रुखाबाद के माध्यम से भेजा गया।


ज्ञापन में व्यापारियों ने मांगे रखी कि देश के करोड़ों व्यापारियों एवं उद्यमियों के अस्तित्व,सम्मान एवं आर्थिक सुरक्षा से जुड़े इन बिंदुओं को केंद्रीय बजट 2026- 27 में शामिल किया जाता है तो इससे न केवल व्यापार जगत को राहत मिलेगी बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्राप्त होगी।
इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष मनोज कौशल, प्रदेश संयुक्त महामंत्री संजय गुप्ता, प्रदेश मंत्री अमित सेठ,फर्रुखाबाद के नगर अध्यक्ष शिवांग रस्तोगी, फर्रुखाबाद के महामंत्री अभय कठेरिया, युवा प्रदेश मंत्री अतुल गुप्ता, संयुक्त महामंत्री संजीव अग्रवाल, ऋषि पाल सिसोदिया, महिला जिला अध्यक्ष रश्मि दुबे, महिला नगर अध्यक्ष कायमगंज मधु गंगवार, लक्ष्मी राठौर ममता गौतम आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें